ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

साली के बन रहे मकान का काम रुकवाने पिस्टल लेकर पहुंच गया जीजा, ग्रामीणों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले

14-Jul-2024 09:11 PM

By First Bihar

MOTIHARI: सुगौली में भूमि विवाद में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को हथियार के साथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। मामला उत्तरी मंसिगा के बक्सा टोला हाता की है। जहां एक बहनोई ने अपने साथियों के साथ हथियार के साथ अपनी साली के निर्माणाधीन मकान पर पहुंचा और काम को रोकने की कोशिश की। 


तभी ग्रामीणों ने मिलकर नगर पंचायत के बंगरा निवासी भोला मियां पकड़ लिया साथ ही उसके पास से हथियार भी बरामद कर पुलिस के हवाले कर दिया। उक्त बात कि जानकारी बक्सा टोला हाता निवासी सविला खातुन ने पुलिस को आवेदन देते हुए बताया कि मेरी दो बेटियां गुलशन खातुन और रौशन खातुन है। गुलशन खातुन मेरा देखभाल करती आ रही है। जिसके कारण मैंने अपना दस धुर जमीन गुलशन खातुन को 2023 में ही रजिस्ट्री कर दिया था। जिस पर मेरी बेटी घर बना रही थी। 


इसी क्रम में मेरी दूसरी बेटी का शौहर बंगरा निवासी भोला साह अपने सहयोगी जमीर हसन उर्फ भुट्टा हथियार के साथ व करीब सात आठ अन्य लोग जिसमें पांच लोग मेरे ही पटेदारी के लाठी भाला के साथ व अन्य बाहर के थे जिनको नहीं पहचानती। निर्माणाधीन स्थल पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। साथ ही हथियार दिखाकर गाली-गलौज करते हुए काम बंद करने की धमकी देने लगे। शोर शराबा सुनकर जब ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तब सभी हां से भागने लगे। 


तभी भोला मियां और जमीर मियां भुट्टा ने अपने हथियार को फेंक दिया। जमीर मियां भुट्टा का हथियार पानी में चला गया। जबकि भोला मियां का हथियार जमीन पर ही रह गया। ग्रामीणों ने भोला मियां को पकड़ लिया और हथियार भी बरामद कर लिया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भोला मियां को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।