Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे
18-Sep-2024 07:48 PM
By First Bihar
MOTIHARI: पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में लूट की वारदात सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार के बल पर दो लाख रुपया लूट लिया। लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दोनों अपराधी चांदमारी बलुआ रोड में स्थित भारती एयरटेल पेमेंट बैंक के काउंटर पर पहुंचे थे जहां पहले से खड़े एक कस्टमर को गन प्वाइंट पर ले लिया
फिर काउंटर पर खड़े दुकानदार को हथियार का भय दिखाते हुए कैश काउंटर में रखे दो लाख रुपये लूट लिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी स्वर्ण प्रभात के साथ पुलिस टीम पहुंची और पूछताछ के बाद घटना की जांच शुरू की। घटना देर शाम की है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते देर शाम दो युवक भारती एअरटेल पेमेंट के काउंटर पर पहुंचे। जहां पहले से मौजूद एक ग्राहक को अपराधियों ने हथियार के नोंक पर कब्जे में ले लिया। फिर काउंटर पर खड़े दुकानदार पर हथियार तान दिया और दूसरे अपराधी ने चाकू दिखाकर कैश काउंटर से दो लाख रुपया लूट लिया। भागने के क्रम में अपराधियों ने हवाई फायरिंग की। जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। जिसमें अपराधियों की करतूत कैद हो गई है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात समेत पुलिस टीम पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। सीमावर्ती क्षेत्रों के अलावा सभी थाना क्षेत्रों को अलर्ट करते हुए नाकाबंदी कर दिया गया है। वही वैज्ञानिक और तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर घटना के उद्भेदन के लिए डीएसपी सदर वन शिखर चौधरी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है।
मोतिहारी में हथियार के बल पर बदमाशों ने लूटे दो लाख रुपए,मौके पर केसरिया थाना पुलिस पहुंचकर जांच में जुटी @motihari_police @bihar_police #Bihar #Biharnews #Motihari pic.twitter.com/ryIunMYEdV
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) September 18, 2024