ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

हरसिद्धि के विधायक पर केस दर्ज, कार्यपालक पदाधिकारी ने फोन पर धमकी देने का लगाया आरोप

18-Sep-2023 05:05 PM

By FIRST BIHAR

MOTIHARI: अपने क्षेत्र में जलजमाव की समस्या को लेकर हरसिद्धि के विधायक कृष्णनंदन पासवान ने कार्यपालक पदाधिकारी को फोन लगाया था लेकिन पदाधिकारी ने उन्हें भाव तक नहीं दिया। विधायक ने जब अपना परिचय दिया तो कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि क्या बात है बोलिये..पदाधिकारी की बात सुनकर विधायक हैरान रह गये कहा कि तुम प्रोटोकॉल नहीं पढ़े हो क्या? इतना कहते ही पदाधिकारी कहने लगा कि आप मुझे धमका रहे हैं..हमको धमकाइये नहीं। क्या बात है वो कहिए..


फोन पर हुई इस बातचीत के बाद चकिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने विधायक के खिलाफ चकिया थाने केस दर्ज करा दिया। कार्यपालक पदाधिकारी ने आरोप लगाया कि विधायक ने उन्हें फोन पर धमकी दी है। कहा है कि ऑफिस से खींचकर लाएंगे और इसी जलजमाव वाले पानी में डूबो देंगे। वही जब अपने ऊपर दर्ज केस की जानकारी विधायक को मिली तो उन्होंने भी चकिया थाने में कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कराया। 


बता दें कि हरसिद्धि के विधायक कृष्णनंदन पासवान का आवास चकिया नगर परिषद में है। उनके इलाके में नल-जल का पानी सड़क पर आने से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। इस समस्या को लेकर लोग उनके पास पहुंच रहे थे। लोगों का कहना था कि आप कार्यालय पदाधिकारी से बात कर इस समस्या से मुक्ति दिलाइए। 


जिसके बाद विधायक ने चकिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को फोन लगा दिया लेकिन किशोर कुणाल ने उन्हें वैल्यू नहीं दिया। इस बात से विधायक चिढ़ गये। उन्होंने इसकी शिकायत डीएम से कर दी। विधायक का आरोप है कि पदाधिकारी ने प्रोटोकॉल का पालन तक नहीं किया। फिलहाल दोनों तरफ से चकिया थाने में केस दर्ज किया गया है। दोनों पक्ष की तरफ से आवेदन दिये जाने की बात चकिया थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने भी की है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।