IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास
06-Apr-2023 03:14 PM
By First Bihar
DESK : हनुमान जयंती के मौके पर आदिपुरुष के मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। डायरेक्टर ओम राउत ने सोशल मीडिया हैंडल पर हनुमान बने एक्टर देवदत्त नागे का पोस्टर शेयर करते हुए फैंस को हनुमान जंयती की बधाई दी है। पोस्टर शेयर करते हुए ओम राउत ने लिखा- ‘राम के भक्त और रामकथा के प्राण, जय पवन पुत्र हनुमान। पोस्टर का तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम संस्करण भी रिलीज किया गया है। चर्चित पोस्टर में देवदत्त नागे प्रभु हनुमान के गेटअप में नजर आ रहे, वहीं बैकग्राउंड में प्रभास भी दिखाई दे रहे हैं।
वहीं, पोस्टर को शेयर करते हुए प्रभास ने लिखा- राम के भक्त और रामकथा के प्राण…जय पवनपुत्र हनुमान! 'आदिपुरुष' सिनेमाघरों में 16 जून 2023 को रिलीज हो रही है। इसे ओम राउत ने डायरेक्ट किया है। इस पोस्टर को फैंस का थंप्स अप मिल रहा है। हनुमान बने देवदत्त की झलक देखने के बाद लोग जय श्री राम और हनुमान के नारे लगा रहे हैं। किसी ने लिखा- ये फिल्म का अब तक का बेस्ट पोस्टर है. दूसरे ने लिखा- जय श्री राम, जय हनुमान।
बताया जा रहा है कि, फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास-राम, कृति सेनन-सीता और सैफ अली खान-रावण का रोल प्ले करते दिखेंगे। मूवी का टीजर सामने आया था। जिसपर खूब बवाल भी मचा। सैफ के रावण लुक को क्रिटिसाइज किया गया था। इसके साथ ही हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया गया था. इसमें आदिपुरुष की पूरी कास्ट दिखी थी। टीजर के बाद ये पोस्टर भी विवादों में रहा। इस पोस्टर को लेकर कुछ लोगों का कहना था कि. इससे हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया गया है। तस्वीर में रामायण के सभी एक्टर्स को बगैर जनेऊ धारण किए दिखाया गया है। सीता की मांग में सिंदूर भी नहीं है। यह उचित नहीं है।
आपको बताते चलें कि, इस फिल्म के हीरो देवदत्त डायेक्टर ओम राउत की फिल्म तानाजी में नजर आए थे। उन्होंने फिल्म में सूर्याजी मालुसरे का रोल निभाया था। वे बॉलीवुड फिल्म सत्यमेव जयते, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा में दिखे हैं। अब पैन इंडिया फिल्म आदिपुरुष में देवदत्त हनुमान के रोल में दिखेंगे।