मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
14-Jan-2023 07:21 PM
BAGAHA: बिहार में 6 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद ना तो शराब बेचने वाले सुधर रहे हैं और ना ही शराब पीने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। शराबबंदी की पोल खोलती तस्वीर बगहा के रामनगर से सामने आई है। जहां एक शख्स ने इतनी शराब पी ली कि वह सुध बुध ही खो बैठा और घंटों ड्रामा करने लगा।
शराब के नशे में धुत शख्स ठीक से चल नहीं रहा था। दो कदम चलने के बाद वह जमीन पर गिर पड़ जा रहा है। कई घंटे तक तो वह जमीन पर ही बेसुध पड़ा रहा लेकिन किसी पुलिसकर्मी की नजर उस पर नहीं गयी। बाद में मीडिया के कैमरे को देखते ही नशेड़ी किसी तरह वहां से निकला। लेकिन इस दौरान उसकी तस्वीर कैमरे में कैद हो गयी जो बिहार की शराबबंदी कानून की पोल खोलने का काम कर रहा है।
शराब के नशे में धुत होकर अस्पताल से लेकर मुख्य सड़क तक नशेड़ी युवक ने घंटों ड्रामा भी किया। लेकिन सरकार की ना तो उत्पाद विभाग की टीम की नजर गयी और ना ही बगहा पुलिस ही शराबी तक पहुंच पाई।
बता दें कि बिहार में शराब पीने और बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध है लेकिन इसके बावजूद शहर के मुख्य सड़क पर शराबी का यह कारनामा प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। इस शराबी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल होने लगा है। लेकिन रामनगर थाने की पुलिस इससे बेखबर है। सवाल यह उठता है कि जब बिहार में शराब बंद है तो फिर इस शराबी को शराब का नशा कैसे चढ़ गया। इस तरह की तस्वीरें आए दिन देखने को मिलती है।