5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति मोबाइल पर लड़के से बात करने की सजा: सनकी बाप ने बेटी को मौत के घाट उतारा, हंसिया से काट डाला गला टॉप पर पहुंचने के लिए सख्ती! बिहार के इस रेल मंडल ने वसूला लाखों का जुर्माना, हजारों यात्रियों की जेब हुई ढीली IPL 2026 Captains List: 10 टीमों के कप्तान कौन, हार्दिक पांड्या, रुतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत समेत पूरी लिस्ट Bihar Crime News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी अरेस्ट, शराब तस्कर को भी किया गिरफ्तार
18-Apr-2022 09:19 PM
PATNA: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा यानि हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष मांझी को बनाया गया है। इसकी घोषणा खुद उनके पिता जीतन राम मांझी ने पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की थी। उन्होंने कहा था कि अब संतोष जी पार्टी की कमान संभालेंगे। हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही संतोष मांझी के एक्शन में दिखे।
उन्होंने हम पार्टी का राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. दानिश रिजवान को बनाया है। बता दें संतोष मांझी पहले खुद पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव थे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने दानिश रिजवान को इस पद की जिम्मेदारी दे दी।
गौरतलब है कि बीते शनिवार को हम पार्टी की गरीब चेतना महासम्मेलन के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपने बेटे और अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री संतोष मांझी को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की कमान सौंप दी।
उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। ऐसा करने का कारण मांझी ने बताते हुए कहा था कि उनका स्वास्थ्य गिर रहा है, इसलिए अध्यक्ष पद छोड़ रहा हूं। मैं पार्टी के संरक्षक के रूप में कार्य करता रहूंगा और देखूंगा कि संतोष मांझी कैसा काम कर रहे हैं।

