BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं
22-Feb-2021 12:38 PM
PATNA : बिहार सरकार गांधी सेतु के बाद हाजीपुर स्थित पासवान चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण कराएगी. सरकार की तरफ से पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने आज बिहार विधान परिषद में इसकी जानकारी दी है. नितिन नवीन ने कहा है कि पासवान चौक पर लगने वाले जाम से लोगों को अगले कुछ वर्षों में मुक्ति मिल जाएगी, क्योंकि वहां फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव है.
दरअसल बिहार विधान परिषद में प्रश्नोत्तर काल के दौरान जेडीयू के एमएलसी गुलाम गौस ने यह मामला उठाया, जिसके बाद पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इसकी जानकारी दी.
इस सवाल के जवाब में सरकार ने बताया कि गांधी सेतु के सामने पासवान चौक और गांधी सेतु के समानांतर बनने वाले पुल की कनेक्टिविटी के लिए पासवान चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा. इस दौरान कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने गांधी सेतु के पुनर्निर्माण में घटिया स्टील के इस्तेमाल का मामला भी उठाया, लेकिन पथ निर्माण मंत्री ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया. एमएलसी देवेश चंद्र ठाकुर ने भी इस मामले में कहा कि पासवान चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण कराना बेहद जरूरी है क्योंकि गांधी सेतु के बाद यहां सबसे ज्यादा जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है.