Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम
12-Feb-2024 10:25 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। एक ओर जहां गोपालगंज में जहां AIMIM नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है वही हाजीपुर में किराना दुकान से राशन खरीदने जा रहे मजदूर को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी है। घटना हाजीपुर के सहदेई थाना क्षेत्र के दुबहा गांव की है।
जहां किराना दुकान से राशन लेने गये एक मजदूर को अपराधियों ने निशाना बनाया और उसे गोली मार दी। गोली लगने से घायल सुचिंद्र पासवान को आनन-फानन में जंदाहा पीएससी ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर किया है।
बताया जाता है कि दुबहा गांव निवासी शीतल पासवान के 40 वर्षीय पुत्र सुचिंद्र पासवान मजदूरी करते हैं। दाहिने जांच में गोली लगी है। महनार-सहदेई मार्ग स्थित सोना चिमनी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने मजदूर को गोली मारी और मौके से फरार हो गये। गोली लगने के कारण मजदूर सुचिंद्र घायल हो गया।
गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद घायल मजदूर को जंदाहा पीएससी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही सहदेई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।
परिजनों ने बताया की गोली मारने वाला बदमाश भी उसी गांव का है जहां सुचिंद्र रहता है। अपराधियों की पहचान कर ली गयी है। बताया गया कि गोली मारने वाला बदमाश दुबहा गांव निवासी दिनेश राय का पुत्र मोनू कुमार एवं उसका एक साथी था। जिसे लोगों ने भागने के दौरान पहचान लिया। पुलिस सभी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।