तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक
09-Nov-2021 08:02 PM
HAJIPUR : हाजीपुर से गायब हुए रेस्टोरेंट मालिक का ठिकाना मिल गया है। हाजीपुर के डायना रेस्टोरेंट के कथित लापता संचालक को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या हनुमानगढ़ी से बरामद कर हाजीपुर लाई है। दीपावली की शाम यादव चौक से होटल व्यवसायी राकेश कश्यप के अचानक लापता होने की लिखित सूचना उनके बेटे रचित कश्यप ने नगर थाने को दी थी। उसके बाद लापता होटल संचालक की पत्नी मीता कश्यप ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस पर अनदेखी करने समेत कई आरोप लगाए थे लेकिन अब मामला कुछ और ही निकला है।
लापता होने के बावजूद होटल संचालक परिवार वालों से फोन पर बात कर रहे थे। इस बात की जानकारी मिलने पर पुलिस ने लापता कारोबारी के फोन को सर्विलांस पर लिया। टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन के दौरान लापता होटल संचालक को लोकेट करने में पुलिस को सफलता मिली। नगर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि दीपावली के बाद तत्काल छठ को लेकर विधि-व्यवस्था संधारण में व्यस्तता के बावजूद पुलिस टीम को यूपी के अयोध्या भेजा गया।
लापता होटल संचालक यूपी के अयोध्या हनुमानगढ़ी में ठिकाना बना रखा था। पुलिस उसे वापस लेकर आयी है। पूछताछ के दौरान होटल कारोबारी राकेश कश्यप ने बताया कि पारिवारिक कारणों से वह तनाव में थे। वे खुद ही घरवालों को बिना बताए अयोध्या चले आए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि होटल संचालक अपने परिजनों के साथ प्लानिंग कर खुद ही गायब होने और पत्नी ने अपहरण की बात प्रचारित कर पुलिस को गुमराह किया है।