मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
23-Jan-2023 06:06 PM
By First Bihar
NALANDA: नालंदा के तेलहाड़ा थाने में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर हाजत में आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी अशोक मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई की। तेलहाड़ा के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार और ओडी प्रभारी एके उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया। एसपी ने बताया कि इस मामले में थानाध्यक्ष की लापरवाही सामने आई है। मृतक ने सुसाइड क्यों किया यह जांच का विषय है। निष्पक्ष तरीके से इसकी जांच होगी। जांच के लिए तीन पुलिस पदाधिकारियों की कमिटी का गठन किया गया है।
मृतक के भतीजे गुड्डू ने बताया कि एक मर्डर केस में पूछताछ के लिए चाचा को थाने लाया गया था। जब थाने में मौजूद पदाधिकारी से उसने पूछा कि उसके चाचा को क्यों लाया गया है। तब पुलिस ने साफ तौर पर कह दिया कि किसी को भी नहीं लाया गया है। भतीजे ने पुलिस पर निर्दोष चाचा की जान लेने का आरोप लगाया। कहा कि दो लोगों को पकड़कर पुलिस थाने ले गयी थी। जिसमें उनके चाचा की पुलिस ने ऐसी पिटाई किया कि उनकी मौत हो गयी जबकि दूसरे को एक लाख रुपया लेकर छोड़ दिया।
चाचा को पांच दिनों तक थाने में रखा गया और पूछताछ के दौरान पिटाई की गयी। भतीजे गुड्डू का यह भी आरोप है कि उसके चाचा को एक नहीं दस-दस पुलिस वाले दारु पीकर पीटा करते थे। इनकी इतनी पिटाई की गयी थी कि वे ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहे थे। जो व्यक्ति ठीक से खड़ा नहीं हो सकता था वो भला कैसे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेगा। मृतक के भतीजे ने दोषी पुलिस पदाधिकारी और कर्मी पर कार्रवाई करने की मांग की है।
बताया जाता है कि कृष्णा और पहलू यादव को 5 दिन पहले पुलिस हत्या के एक मामले में पूछताछ के लिए थाने लाई थी। थाने में रखकर दोनों को लगातार टॉर्चर किया जा रहा था। आज सुबह सूचना मिली की पुलिस उसके शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए बिहार के सदर अस्पताल ले गई है। जिसके बाद परिवार के लोग आक्रोशित हो गये और थाना में जमकर प्रदर्शन करने लगे। घटना की सूचना मिलने के बाद नालंदा के एसपी खुद तेलहाड़ा थाना पहुंचे और प्रथम दृष्टया लापरवाही का मामला मानते हुए थानाध्यक्ष और ओडी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है। घटना के 8 घंटा बीत जाने के बाद भी अभी तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। सदर अस्पताल को पुलिस छावनी में तब्दिल कर दिया गया है।