ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : 'गलती की तो सस्पेंड होना तय, विभागीय कार्रवाई बोनस में...',पुलिस में नहीं चलेगा "हुड हुड दबंग" वाला स्टाइल; DGP ने दिया यह आदेश Four Lane Bridge Construction : पटना-नालंदा समेत लाखों लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट; जानिए क्या है पूरी खबर Patna Airport Update: पटना एयरपोर्ट पर शुरू हुई नई सुविधाएं, अब यात्रियों को नहीं करना होगा यह काम; जानिए क्या है ख़ास BJP National President : राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का दो दिवसीय पटना दौरा आज से, बापू सभागार में होगा भव्य अभिनंदन समारोह Patna traffic action : सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने वालों पर सख्ती, पटना में नए ट्रैफिक नियम लागू; अब रात में भी चलेगा कार्रवाई अभियान Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में 5वें दिन गरमाएगा माहौल, अपराध और बजट पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने BSEB D.El.Ed Exam 2026: बिहार में प्राइमरी शिक्षक बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानिए आप कैसे भर सकते हैं फॉर्म Bihar school : बिहार के 24 DPO को नोटिस जारी, 7 लाख स्टूडेंट के साथ कर दिया बड़ा झोल; अब एक्शन में शिक्षा विभाग Patna Station Metro : इस जगह बन रहा पटना मेट्रो का सबसे बड़ा स्टेशन, तीन तल वाला इंटरचेंज स्टेशन भी हो रहा तैयार Patna traffic update : पटना ट्रैफिक अपडेट: सगुना मोड़, हड़ताली मोड़ और बेली रोड जाने के रूट बदले, जानें वैकल्पिक मार्ग

हादसाः बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लगी आग, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

हादसाः बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लगी आग, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

11-Apr-2023 12:50 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रेलवे स्टेशन के कोच केयर सेंटर में अचानक आग लग गई. जो देखते ही देखते ही आग बेकाबू हो गई. आग लगने की सूचना मिलते ही आरपीएफ जीआरपी और अन्य रेलवे के कर्मचारी उक्त स्थल के लिए आनन-फानन में भागे. वही जंक्शन पर मौजूद यात्रियों में दहशत की स्थिति उत्पन्न हो गई.  करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका.


इस अगलगी की वजह से अफरातफरी का माहौल हो गया. वही जब उस स्थान पर देखने पहुंचे तो यह पाया गया कि जो झार और पेड़ पत्ते बिखरे पड़े थे उसी में आग लग गई है. किसी तरह की कोई क्षति नहीं हुई है. हालांकि आरपीएफ की सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया और बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है. किसी राहगीर द्वारा कुछ ज्वलनशील चीजें फेंक दी गई है. जिसके कारण इस तरह की घटना हुई है. फिलहाल रेलवे को किसी तरह के कोई क्षति नहीं है.


पूरे मामले में पूछे जाने पर स्टेशन के एक कर्मचारी ने बिना अपना नाम बताएं कहा कि कोच केयर सेंटर के आउटर साइड है जहां से स्टेशन की शुरुआत होती है वहां किसी प्रकार की कोई भी ऐसा संपत्ति नहीं होता है जो नुकसान हो जाए बहुत पुराने समय से जंगल है शेर पत्ते थे उसी में आग लगे हैं कोई क्षति नहीं है. किसी तरह की कोई भगदड़ के बात नहीं है अग्निशमन विभाग को बुलाकर आग को बुझा दिया गया है. 


मामले की जांच पड़ताल की जा रही है किसी प्रकार की अफवाहों पर लोग ध्यान ना दें कई सोशल मीडिया पर रेलवे स्टेशन पर आग लगने की बात बताई जा रही है जो बेबुनियाद और निराधार है कई जगह भगदड़ के भी खबरें हैं जो कहीं से भी ठीक नहीं है। आग लगा है उधर कोई रेलवे यात्री जाता ही नहीं है फिर भगदड़ कहां से हो जाएगी इस तरह की खबरें सोशल मीडिया में चलाने वाले लोग पूरी जांच-पड़ताल कर खबर चलाएं.