ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

BIHAR NEWS : विजयादशमी जुलूस में हाथी के बिदकने से मची भगदड़; एक की मौत

13-Oct-2024 07:06 AM

By First Bihar

SARAN : बिहार के सारण से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां एकमा में विजयादशमी के दिन झंडा जुलूस में शामिल एक हाथी अचानक बिदक गया। वह सड़क पर इधर-उधर भागने लगा। यह देख जुलूस में भगदड़ मच गई लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। 


वहीं, इस दौरान ई-रिक्शा और दो कार क्षतिग्रस्त कर दिया। भगदड़ में एकमा थानाध्यक्ष उदय कुमार भी घायल हो गए। काफी मशक्कत के बाद महावत ने हाथी को काबू में किया।


बताया जा रहा है कि विजयदशमी के दिन एकमा भूईली गांव से झंडा जुलुस निकाला था। झंडा जुलूस एकमा थाने के सामने पहुंचा तो अचानक सनक कर लोगों को दौड़ाने लगा।इस दौरान भगदड़ मच गई। वहां खड़ा ई-रिक्शा को हाथी ने पटक कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद एक खड़ी कार को उठा उठा पलट कर तोड़ दिया। हाथी के विदक जाने की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष उदय कुमार दलबल के साथ पहुंचे।इस भगदड़ में थानाध्यक्ष भी चोटिल हो गए।


इधर, हाथी पर महावत के साथ दो लोग भी सवार थे। महावत हरपुर के तरफ नहर पर गया वहां एक भूईली गांव का भैंस चरवाहा लुभावन यादव को गर्दन मरोड़ कर फेंक दिया। जिनकी छपरा ले जाने के दौरान मौत हो गयी। महावत सहित दो बालक उसी हाथी पर बैठे हैं। जिनकी खोज पुलिस कर रही है। बिदका हाथी उन्हें लेकर फरार हो गया है।