मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
28-Mar-2023 03:58 PM
By First Bihar
KHAGARIA: हेडमास्टर की मिलीभगत से बिहार की एक टीचर गुजरात में रहकर एक साल से अपना अटेंडेंस बना रही थी और सैलरी भी उठा रही थी। यह पूरा खेल सितंबर 2022 से ही चल रहा था। जब स्कूल का निरीक्षण करने बीईओ राम उदय महतो पहुंचे तब शिक्षिका और हेडमास्टर की पूरी पोल खुल गयी।
दरअसल खगड़िया की शिक्षिका डीईओ से प्रतिनियोजन करवाकर गुजरात में रह रही थी। लेकिन इधर बिहार में उसका हाजिरी बन रहा था और पेमेंट भी समय पर अकाउंट में भेजा जा रहा था। ये बात अलग है कि प्रतिनियोजन के बाद शिक्षिका ने स्कूल का भवन तक नहीं देखा था।
लेकिन सवाल यह उठता है कि हेडमास्टर आंख-कान बंद कर यह सब क्यों कर रहे थे। इस मामले में कुछ ऑडियों क्लिप भी सामने आया है जिसमें हेडमास्टर और सहायक शिक्षिका की बातचीत का रिकॉर्डिंग है। जिसमें शिक्षिका हेडमास्टर से कहती है कि प्रतिनियोजन के बाद ना तो स्कूल का मुंह देखें है ना ही स्कूल का रास्ता ही मालूम है।
हालांकि ऑडियों क्लिप की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। खगड़िया बीईओ राम उदय महतो ने बताया कि प्राथमिक स्कूल विद्याधार का उन्होंने निरीक्षण किया था। तब सहायक शिक्षिका सीमा गायब थी। जब वहां के लोगों से पूछताछ की गयी तब उन्होंने बताया कि सीमा कुमारी गुजरात में रह रही है। लेकिन हेडमास्टर अबसेंट को प्रजेन्ट शो करते रहे और सीमा को सैलरी भी मिलती रही। करीब एक साल से यह सब चल रहा था। फिलहाल पूरे मामले की रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
