ब्रेकिंग न्यूज़

IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary'

गुजरात दंगों के 14 आरोपियों को SC से मिली जमानत, कोर्ट ने दिया समाज सेवा करने का निर्देश

28-Jan-2020 12:20 PM

DELHI: 2002 में गुजरात में हुए दंगों के आरोपियों को जमानत मिल गई है. गुजरात दंगों के सरदारपुरा गांव मामले में 14 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है. मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे के नेतृत्व वाली पीठ ने दोषियों को जमानत दे दी है साथ ही आरोपियों को समाज सेवा करने का निर्देश भी दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने सभी आरोपियों को जमानत अवधि के दौरान सामाजिक कार्य करने के लिए कहा है.


सुप्रीम कोर्ट ने सभी आरोपियों को सशर्त जमानत दी है. जानकारी के मुताबिक कोर्ट ने जिन 14 दोषियों को बेल दी है, सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी थी. सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने अपने फैसले में कहा है कि इनमे से कोई भी आरोपी गुजरात की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकता है. कोर्ट ने कहा है कि जब तक उन लोगों की अपील पर सुप्रीम कोर्ट आखिरी फैसला न कर लें, तब तक वे इंदौर और जबलपुर में रहेंगे. कोर्ट की ओर से तय की गई अन्य शर्तों में समाज सेवा करना भी शामिल है.


आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले नानावती आयोग ने 2002 के गुजरात दंगों में तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को क्लीन चिट दे दी थी. गुजरात दंगों में 1000 से अधिक लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकतर अल्पसंख्यक समुदाय के थे.