कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
08-Dec-2022 10:01 AM
DESK : गुजरात और हिमाचल प्रदेश के साथ ही उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे है। इसको लेकर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बता दें कि,हिमाचल में 12 नवंबर को एक चरण में मतदान हुआ था।वहीं, गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। इसके आलावा बिआह और उत्तर प्रदेश में भी लोकसभा और विधानसभा सीट पर उपचुनावहुए हैं। जिसका रिजल्ट आज ही आना है।
बात करें यदि गुजरात चुनाव की तो यहां रुझानों मे बीजेपी को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। गुजरात में बीजेपी एक बार फिर से 150 के नीचे आ गई है. यहां बीजेपी अभी 147 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 23 सीटों पर और AAP 8 सीटों पर और अन्य 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं। तो वहीं, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी टक्कर चल रही है। हिमाचल प्रदेश में रुझानों के अनुसार कांटे की टक्कर चल रही है। यहां कभी कांग्रेस आगे हो रही है तो कभी भाजपा आगे निकल जा रही है। ताजा जानकारी के कांग्रेस 32 सीटों पर और बीजेपी 33 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा उम्मीदवार डिंपल यादव आगे चल रही हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में रामपुर-सपा प्रत्याशी आसिम राजा 1200 वोट से आगे। भाजपा के आकाश सक्सेना 1200 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
गौरतलब हो कि,हिमाचल प्रदेश और गुजरात के अलावा यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट और 5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज आ रहे हैं। वोटों की गिनती भी शुरू हो गई है। मैनपुरी सीट सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है। इसके अलावा जिन विधानसभा सीटों के नतीजे आएंगे उनमें उत्तर प्रदेश की रामपुर और खतौली सीट, ओडिशा की पद्मपुर सीट, राजस्थान की सरदारशहर सीट, बिहार की कुढ़नी और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर सीट शामिल है। रामपुर सीट सपा नेता आजम खान की सदस्यता रद्द होने की वजह से खाली हुई है।