BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
12-Feb-2022 08:04 AM
PATNA : केंद्र सरकार ने वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) के तहत रियल एस्टेट क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए बनाए गए ग्रुप आफ मिनिस्टर्स (जीओएम) का पुनर्गठन किया है। जीओएम का राष्ट्रीय संयोजक उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद बनाए गए हैं। इससे पहले तारकिशोर इस ग्रुप के नामित सदस्य मात्र थे। अब इन्हें राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार को सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
उक्त मंत्री समूह के अन्य सदस्य के रूप केरल के वित्त मंत्री केएन बालागोपाल, गुजरात के वित्त मंत्री कनूभाई पटेल, पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, उत्तर प्रदेश के वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और गोवा के पंचायत राज, परिवहन, पशुपालन एवं विधायी कार्य मंत्री नामित किए गए हैं।
यह मंत्रिसमूह सोना एवं कीमती पत्थरों की आवाजाही से जुडे़ मामलों पर, उनकी उत्पादन क्षमता के आधार पर जीएसटी दर लगाने के प्रस्ताव पर विचार करेगा । ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स से मिली सिफारिशों के आधार पर बनी रिपोर्ट को जीएसटी काउंसिल के सामने रखा जाएगा और फिर जीएसटी काउंसिल उसपर विचार कर अपना निर्णय लेगी ।