ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली

सरकार की व्यवस्था की खुली पोल, बाढ़ में खटिया पर मरीज ढोने को मजबूर लोग

30-Jul-2019 03:49 PM

By 7

DARBHANGA : बिहार में बाढ़ से जूझ रहे लोगों की परेशानियां काम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सूबे के दरभंगा जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है. जिसने सरकार की पूरी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है. दरअसल बाढ़ की पानी में एक मरीज को लोग खटिया पर ढोते हुए नजर आये हैं. ऐसे में प्रशासन की ओर से लोगों लिए मुहैया कराई गई सुविधाओं को लेकर सवाल खड़ा हो रहे हैं. पूरी घटना जिले के कुशेश्वरस्थान कमला बलान की है. जहां बलान के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं. कुशेश्वरस्थान थाना में बाढ़ का पानी घुस चुका है. बाजार भी बाढ़ के पानी में डूब चुका है. मखनाही गांव बाढ़ की पानी में चारों तरफ से घिर गया है. सुधराइन पंचायत के भरैंन मुसहरी के लोग भी समस्या से जूझ रहे हैं. तस्वीरों में साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि एक मरीज को लोग बाढ़ की पानी में खटिया के ऊपर लाद कर ले जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है. दरभंगा से प्रशांत कुमार की रिपोर्ट