ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

सरकारी अस्पताल में लगा लाशों का अंबार, 3 दिन बाद भी अंतिम संस्कार नहीं हो पाने से आने लगी दुर्गंध

19-Apr-2021 12:47 PM

DESK : कोरोना की वजह से देश में होने वाली मौत की संख्या भी तेजी से बढ़ने लगी है. ऐसे में शवों के अंतिम संस्कार में भी काफी परेशानी हो रही है. हालात अब ये हो गए हैं कि मौत के तीन दिन के बाद भी शवों का अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका है जिस वजह से अब लाशों से दुर्गन्ध आने लगी है. मामला गुजरात के वलसाड के जिला सिविल अस्पताल का है जहां कोरोना आइसोलेशन वार्ड से एक के बाद एक शव बाहर निकल रहे हैं. पोस्टमार्टम रूम में शव बिखरे पड़े हैं. 


दरअसल, यहां मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है, इसलिए अंतिम संस्कार के लिए जरूरी डेथ सर्टिफिकेट बनाने में घंटों लग रहे हैं. पड़े-पड़े शवों से दुर्गंध आने लगी है. सिविल अस्पताल के सुपरिटेंडेंट अमित शाह ने बताया कि यहां कोविड के मरीजों के लिए 400 बेड का इंतजाम है. उनका कहना है कि मरीज यहां हालत खराब करके पहुंच रहे हैं. मरीज तब आ रहे हैं जब उन्हें ऑक्सीजन या वेंटिलेटर की जरूरत महसूस हो रही है. मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने से वर्कलोड काफी बढ़ गया है.


वहीं, वलसाड सिविल अस्पताल के बाहर मृतकों के परिजन शवों के इंतजार में घंटों से खड़े हैं. इनमें से कुछ को तो 36 घंटे इंतजार के बाद भी शव के अंतिम दर्शन नहीं हो पाए हैं. अस्पताल के ढुलमुल रवैए के कारण अब उनका गुस्सा फूटने लगा है. आपको बता दें कि गुजरात में बीते 24 घंटे में 10,340 नए कोरोना संक्रमित मिले, 110 की मौत हो गई. राहत की बात रही कि 3,981 मरीज ठीक भी हुए.