बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
13-Jul-2022 06:28 PM
PATNA: पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है। गोपालगंज जहरीली शराब कांड मामले की आज सुनवाई की गयी। पटना हाईकोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के दौरान 9 आरोपियों की फांसी की सजा को रद्द किया है। उत्पाद विशेष कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट ने पलट दिया है। बता दें कि यह मामला 2016 का है। गोपालगंज के खजूरबन्नी में जहरीली शराब से बीस लोगों की मौतें हुई थी। वही कई लोगों की आंख की रोशनी भी चली गयी थी। इसी मामले में आज हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।
गौरतलब है कि जस्टिस अश्वनी कुमार सिंह और जस्टिस हरीश कुमार ने मामलें में दायर अपीलों की सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा था। जिस पर बुधवार को सुनवाई की गयी। आरोपी छठू पासी, कन्हैया पासी, नगीना पासी, लाल बाबू पासी, राजेश पासी, सनोज पासी, संजय चौधरी, मुन्ना की फांसी की सजा को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है।
बता दें कि गोपालगंज के उत्पाद विशेष कोर्ट सह एडीजे लवकुश कुमार ने 9 अभियुक्तों को फांसी की सजा और 4 महिला को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। जिसके बाद इस फैसले के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में अपील दायर की गयी थी।