ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / गोहिल के स्टैंड से महागठबंधन में भूचाल, RJD ने शक्ति सिंह गोहिल को...

गोहिल के स्टैंड से महागठबंधन में भूचाल, RJD ने शक्ति सिंह गोहिल को बाहरी बताया.. मांझी फीलगुड में

01-Jul-2020 12:13 PM

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की तरफ से सीएम पद के कैंडिडेट को लेकर शक्ति सिंह गोहिल के ताजा बयान ने सियासी भूचाल ला दिया है. महागठबंधन में शक्ति सिंह गोहिल के बयान से हड़कंप मच गया है. आरजेडी को बिहार कांग्रेस प्रभारी का यह बयान रास नहीं आ रहा. जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा कांग्रेस के स्टैंड से गदगद है. बिहार कांग्रेस प्रभारी मंगलवार को यह बयान देकर आरजेडी को चौंका दिया था कि तेजस्वी यादव महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट नहीं है. कमेटी का गठन होगा और उसके बाद ही किसी चेहरे पर सर्वसम्मति बनेगी.

शक्ति सिंह गोहिल के इस बयान से जीतन राम मांझी और साथ ही साथ राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की मांग को बल मिला है. यह दोनों नेता पहले से ही महागठबंधन में कोआर्डिनेशन कमेटी बनाए जाने की मांग करते रहे हैं. गोहिल का बयान इनके स्टैंड को समर्थन देता है ऐसे में अब आरजेडी के ऊपर कांग्रेस ने दबाव बढ़ा दिया है. तेजस्वी के नेतृत्व को लेकर जो बयान दिया है वह यह है कि शक्ति सिंह गोहिल को बिहार की जमीनी हकीकत के बारे में अंदाजा नहीं है. राहुल तिवारी ने कहा है कि गोहिल बाहरी हैं और उन्हें हकीकत पता नहीं है. तेजस्वी बिहार में चुनाव के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं.



उधर कांग्रेस के स्टैंड से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा फीलगुड में है. आरजेडी के सामने कई बार कोआर्डिनेशन कमेटी की मांग को रख चुके हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने अब कांग्रेस के सामने कोआर्डिनेशन कमेटी बनाए जाने की गुहार लगाई थी. जीतन राम मांझी ने 26 जून को अपनी पार्टी के नेताओं के साथ जब बैठक की थी तब भी उन्होंने आरजेडी की बजाय कांग्रेस के सामने मांग रखी थी कि वह महागठबंधन में कोआर्डिनेशन कमेटी का गठन कराएं. मांझी पहले ही तेजस्वी के नेतृत्व को स्वीकारने से इंकार कर चुका हैं. ऐसे में कांग्रेस भी मांझी और उपेंद्र कुशवाहा का समर्थन कर रही है. लिहाजा मांझी फील्ड में है मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बातचीत में कहा है कि कोआर्डिनेशन कमेटी की मांग बहुत पहले से हो रही है और कांग्रेस ने उसी मांग को मजबूत तरीके से रखा है. आपको बता दें कि शक्ति सिंह गोहिल ने आरजेडी के सामने मांग रखी है कि वह तत्काल महागठबंधन में कोआर्डिनेशन कमेटी बनाए जबकि आरजेडी के विधायक यह कह रहे हैं कि जब महागठबंधन का स्वरूप ही तय नहीं है तो कोआर्डिनेशन कमेटी बनाए जाने क्या सवाल कहां उठता है.