चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
28-Feb-2021 11:30 AM
PATNA : गोवा सिटी प्रोजेक्ट से सुर्खियों में आए पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के ऊपर रेरा ने बड़ी कार्यवाही की है. रेरा ने सुगना मोड़ के पास बनने वाले गोवा सिटी प्रोजेक्ट पर तत्काल रोक लगा दी है. शनिवार को गोवा सिटी प्रोजेक्ट के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम था लेकिन रेरा ने इस पर रोक लगा दी. साथ ही साथ गोवा सिटी के विज्ञापन, उसके एग्रीमेंट और बुकिंग के साथ-साथ बिक्री के लिए ऑफर के साथ खरीदारी के लिए आमंत्रण देने पर भी रोक लगा दी गई है.
इतना ही नहीं रेरा ने कड़ी कार्यवाही करते हुए कंपनी और उसके निदेशक के साथ-साथ निदेशक के परिवार के बैंक खातों को फ्रीज करने का नोटिस देकर पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन को अपना पूरा पक्ष रखने को कहा है. इसके लिए रेरा ने कंपनी को 18 मार्च तक का समय दिया है. 18 मार्च को इस मामले में रेरा अगली सुनवाई करेगा. रेरा ने जमीन रजिस्ट्री करने वाले निबंधन विभाग के निबंधन IG को दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि पटना, फुलवारी शरीफ, दानापुर और बिहटा में कंपनी के निर्माण प्रोजेक्ट पर गोवा सिटी, मुंबई रेजिडेंसी और बॉलीवुड रेजिडेंसी अपार्टमेंट पर अगले आदेश तक रजिस्ट्री नहीं कराई जाए.
आपको बता दें कि चंद दिनों पहले पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन ने गोवा सिटी प्रोजेक्ट को लेकर समाचार पत्रों में बड़े-बड़े विज्ञापन दिए थे. इसमें प्रोजेक्ट को रेरा अप्रूव्ड बताया गया था जबकि हकीकत यह है कि रेरा ने अब तक इस प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी नहीं दी है. कंपनी की तरफ से भूमि पूजन के लिए शनिवार का दिन तय किया गया था. इसमें बिहार के डिप्टी सीएम समेत कई मंत्रियों के शामिल होने की सूचना भी जारी की गई थी लेकिन रेरा ने इस विज्ञापन को गंभीरता से लिया और उसके बाद पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के ऊपर कार्यवाही शुरू कर दी. रेरा ने रजिस्ट्रार ऑफ कम्पनीज से पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के बैंक अकाउंट डिटेल, डीआईएन और आधार समेत सभी तरह के विवरण 2 हफ्ते के अंदर उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि इस मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा सके.