मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
05-Jun-2024 09:54 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई में दोस्त का अपहरण कर फिर उसके पिता से फिरौती मांगने का प्लान दोस्तों ने बनाया था। गर्लफ्रेंड से मिलने की बात कह दोस्त को बुलाया फिर उसकी हत्या कर दी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के 4 आरोपी साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
घटना खैरा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव का है जहां एक कारोबारी के बेटे की हत्या का उद्भेदन पुलिस ने किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सभी गिरफ्तार अपराधी मृतक के दोस्त बताए जाते हैं। जिनकी पहचान प्रियांशु कुमार, गौतम यादव, प्रवेश कुमार और शिवनंदन कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया की इस मामले में दो और लोगों की संलिप्तता की बात सामने आई है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। कहा कि 3 जून को संजय साह के 20 वर्षीय बेटे सत्यदेव आर्य की गला दबाकर कर हत्या कर दी गयी थी। हत्या के बाद युवक की लाश को बल्लोपुर के बहियार में 6 फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया गया था। सत्यदेव आर्य की हत्या उनके दोस्तों ने ही की थी।
किसी लड़की से मिलाने और बात कराने के बहाने फोन करके घर से बुलाया था। दोस्तों ने यह प्लान बनाया था कि जब सत्यदेव आ जाएगा तब उसका अपहरण कर पिता से फिरौती मांगेंगे। लेकिन सत्यदेव के वहां आने के बाद मामला बिगड़ गया। सत्यदेव ने उसके सारे प्लान को बिगाड़ दिया और विरोध करना शुरू कर दिया।
जिसके बाद प्लान बिगड़ता देख दोस्तों ने गला दबाकर सत्यदेव की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया की सत्यदेव घर का एकलौता लड़का था। बीते बुधवार की रात से स्त्यदेव घर से अचानक गायब था। जिसकी लाश सुबह घर से एक किलोमीटर दूर बहियार से पुलिस ने बरामद किया। जिसके बाद मामले की तहकीकात पुलिस ने शुरू किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 




