ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा

Home / news / पटना के शादीशुदा शख़्स ने गर्ल फ्रेंड के साथ गोवा जाने का बनाया...

पटना के शादीशुदा शख़्स ने गर्ल फ्रेंड के साथ गोवा जाने का बनाया प्लान, ट्रेवेल एजेंसी की एक गलती से पत्नी के सामने खुला राज

31-Dec-2021 11:59 AM

PATNA : नए साल का जश्न मनाने के लिए लोग महीने भर पहले से आउटिंग का प्लान बना रहे हैं। कोई अपने परिवार के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन को बाहर जा रहा है तो कोई दोस्तों के साथ। लेकिन पटना के एक शादीशुदा शख्स ने अपनी बीवी की बजाय गर्ल फ्रेंड के साथ नए साल का जश्न मनाने की प्लानिंग की। बीवी के रहते गर्ल फ्रेंड के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए इस शख्स ने गोवा जाने का प्लान बनाया।  गर्ल फ्रेंड के साथ नए साल के स्वागत की यह मंशा पूरी भी हो जाती अगर टूर पैकेज देने वाली एजेंसी ने एक छोटी से गलती नहीं कर दी होती। ट्रैवेल एजेंसी की एक गलती से शादीशुदा शख्स का राज उसकी पत्नी के सामने आ गया। 


गर्ल फ्रेंड के साथ गोवा वाला प्लान

दरअसल जिस शख्स के गोवा टूर वाली कहानी सामने आयी है वह पटना में कपड़े के कई शो-रूम का मालिक है। कारोबारी शख्स की शादी को 8 साल हो चुके हैं लेकिन उसकी एक गर्ल फ्रेंड भी है। इसी गर्ल फ्रेंड के साथ वह गोवा जाने का प्लान बना चुका था। इसके लिए इस शख्स ने दिसंबर के पहले हफ्ते में एक नामी ट्रैवल एजेंसी से टूर पैकेज लिया। दो रात और तीन दिन के इस टूर पैकेज का पेमेंट भी कारोबारी शख्स ने कर दिया। 30 दिसंबर को उसे अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ पटना से गोवा की फ्लाइट लेनी थी लेकिन उसके पहले ही पूरी सच्चाई पत्नी के सामने आ गई। नए साल का जश्न मनाना तो दूर जाता हुआ साल भी खराब हो गया। 


ऐसे खुला पत्नी के सामने राज

अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ न्यू ईयर का गोवा प्लान बनाने वाले शख्स का राज उसकी पत्नी के सामने कभी सामने नहीं आता अगर ट्रैवल एजेंसी ने एक गलती नहीं कि होती। दरअसल इस शख्स ने अपने प्लान हिडेन बनाए रखने के लिए अपने दो मोबाइल नंबर में से उस मोबाइल नंबर को ट्रैवेल एजेंसी के पास दिया था जो उसके द्वारा कम इस्तेमाल में लाया जाता था। ट्रैवल एजेंसी में गोवा का टूर पैकेज बुक करने के बाद इस शख्स को यह याद नहीं रहा है कि उसके मोबाइल नंबर पर इनकमिंग कॉल की सुविधा बंद हो गई है। पटना में जब 2 दिन पहले मौसम खराब हुआ और विमान सेवा प्रभावित होने लगी तो ट्रैवल एजेंसी ने फ्लाइट मैं बदलाव किया। इसकी जानकारी देने के लिए कारोबारी शख्स के मोबाइल नंबर पर संपर्क भी किया लेकिन इनकमिंग कॉल बंद होने के कारण आखिरकार एजेंसी को ईमेल करना पड़ा। शादीशुदा शख्स के लैपटॉप पर ईमेल कॉन्फ़िगर था। गर्लफ्रेंड के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने की प्लानिंग करने वाले शख्स की किस्मत खराब थी उसकी पत्नी ने यह ईमेल देख लिया। फिर क्या था पति का यह राज सामने आने के बाद दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। मामला ट्रैवल एजेंसी तक जा पहुंचा। पति बार-बार यह सफाई देता रहा है कि वह हर किसी दूसरे के लिए एक टूर पैकेज बुक करवा रहा था। सच्चाई जानने के लिए पत्नी अपने पति के साथ फ्रेजर रोड स्थित ट्रैवल एजेंसी के दफ्तर पहुंची। ट्रैवल एजेंसी वालों को इस पूरे वाकए की जानकारी नहीं थी लिहाजा उन्होंने सारी सच्चाई बता दी। इसके बाद यहां भी पति-पत्नी के बीच जमकर कहासुनी हुई। न्यू ईयर के पहले अपनी फजीहत से परेशान शख्स पत्नी के सामने रोता गिड़गिड़ाता रहा और किसी तरह मान मनौव्वल कर उसे घर वापस ले गया।