ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”

Home / news / गिरिराज सिंह को झटका मटन खिलाएंगे लालू प्रसाद! तेजस्वी ने बताई फ्लाइट में...

गिरिराज सिंह को झटका मटन खिलाएंगे लालू प्रसाद! तेजस्वी ने बताई फ्लाइट में क्या हुई थी असली बात

22-Dec-2023 06:26 PM

By Ganesh Samrat

PATNA: दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक खत्म होने के बाद पटना लौटने के दौरान लालू और तेजस्वी की मुलाकात केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से हुई थी। इस दौरान तीनों के बीच बातचीत भी हुई थी। पटना पहुंचने पर जब मीडिया ने गिरिराज सिंह से इसके बारे में पूछा तो उन्होंने तंज करते हुए कहा था कि लालू ने उनसे कहा है कि तेजस्वी को बिना मुख्यमंत्री बनाए अब बिहार नहीं चलेगा। तेजस्वी यादव ने गिरिराज सिंह की बातों को पूरी तरह से नकार दिया है और बताया है कि आखिर फ्लाइट के भीतर क्या बात हुई थी।


डिप्टी सीएम तेजस्वी ने कहा कि गिरिराज सिंह बेकार की बातें करते हैं, उनकी सभी बातें काल्पनिक हैं। तेजस्वी ने बताया कि गिरिराज सिंह फ्लाइट में उनकी सीट के ठीक बगल में बैठे हुए थे और उनके पिता लालू प्रसाद दूसरी तरफ बैठे हुए थे। उन्होंने बेकार की बातें कही है। पटना लैंड करने पर उन्होंने लालू प्रसाद से जरूर पूछा था कि कैसे हैं और स्वास्थ्य कैसा है। गिरिराज सिंह ने लालू प्रसाद से कहा कि मटन कब खिलाइएगा, तो लालू प्रसाद ने जवाब दिया कि आपको तो झटका वाला मटन खिलाएंगे। बस इतनी ही बातें हुई।


तेजस्वी ने बताया कि उनके और गिरिराज सिंह के बीच जरूर बहुत सारी बातें हुई हैं। बेचारे परेशान थे थोड़े से। जिस तरह से तीन राज्यों में मुख्यमंत्री का बदलाव हुआ और चुनाव में कई केंद्रीय मंत्रियों को विधायक का चुनाव लड़ने के लिए भेज दिया गया था। इसलिए वे अपने लिए चिंतित थे कि उन्हें दोबारा टिकट मिलेगा या नहीं मिलेगा। तेजस्वी ने कहा कि अपने शीर्ष नेतृत्व में क्या-क्या बातें गिरिराज सिंह कह रहे थे, सार्वजनिक तौर पर बोलना ठीक नहीं लगता है।


तेजस्वी ने बताया कि गिरिराज सिंह ने कहा है कि जितने भी केंद्रीय मंत्री हैं उनका सरकार में कुछ नहीं चलता है। एक दो लोग हैं बस उन्ही का चलता है और उन्हीं लोगों के हिसाब से सारा काम होता है। गिरिराज सिंह मीडिया में बने रहने के लिए कुछ कुछ बोलते रहते हैं लेकिन जो सच्चाई थी बस इतनी थी कि उनकी लालू प्रसाद से कोई खास बातचीत नहीं हुई है।