Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच
26-Sep-2019 08:40 AM
PATNA : प्रशासनिक दांवपेच के कारण पटना में रामलीला का आयोजन नहीं होना अब बड़ा सियासी मुद्दा बनता जा रहा है। गिरिराज सिंह के बाद अब बीजेपी सांसद डॉ सीपी ठाकुर ने भी रामलीला का आयोजन नहीं होने पर नाराजगी जताई है।
सीपी ठाकुर ने पूछा है कि रामलीला अगर भारत में नहीं होगी तो क्या इसका आयोजन पाकिस्तान में किया जाएगा? बीजेपी सांसद ने कहा है कि पटना में लंबे अरसे से रामलीला का आयोजन होते आया है। आज तक कभी भी दंगे जैसी कोई बात नहीं हुई तो अब क्यों डरा हुआ है?
डॉ ठाकुर ने कहा है कि रामलीला के मंचन पर प्रशासनिक पाबंदी ठीक नहीं है। उन्होंने धर्म पर बंदिश को गलत बताते हुए कहा कि प्रशासन भेदभाव पैदा न करें। आपको बता दें कि पटना में इस साल रामलीला का आयोजन नहीं हो रहा है। दशहरा कमेटी ने पटना के यूथ हॉस्टल में रामलीला के आयोजन की अनुमति जिला प्रशासन से मांगी थी लेकिन जिला प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य कारणों का हवाला देते हुए इसकी अनुमति नहीं दी। पटना के डीएम पहले ही कह चुके हैं कि रामलीला के आयोजन पर किसी तरह की रोक नहीं है, दशहरा कमेटी चाहे तो कदम कुआं स्थित पुराने आयोजन स्थल पर रामलीला आयोजित कर सकती हैं। अब पटना में रामलीला का आयोजन नहीं होना सियासी महाभारत का कारण बन रहा है।