Kiss Day 2026: क्या एक प्यार भरा किस सच में कम करता है स्ट्रेस? जानिए.. दिल और दिमाग पर इसका असर Kiss Day 2026: क्या एक प्यार भरा किस सच में कम करता है स्ट्रेस? जानिए.. दिल और दिमाग पर इसका असर Bihar Bhumi: बिहार में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ सख्ती, लैंड बैंक बनाने को लेकर तेज हुआ अभियान Bihar Bhumi: बिहार में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ सख्ती, लैंड बैंक बनाने को लेकर तेज हुआ अभियान Bihar wedding : बिहार में नहीं थम रहा शादी समारोह में हर्ष फायरिंग ! चौकीदार की पत्नी समेत दो महिलाएं घायल बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया
28-Sep-2022 03:08 PM
PATNA: भारत में 5 वर्षों के लिए PFI पर प्रतिबंध लगाया गया है। पीएफआई पर रोक लगने के बाद बिहार में सियासत तेज हो गयी है। केंद्र सरकार के इस फैसले का जहां बीजेपी स्वागत कर रही है वहीं सत्ताधारी दल इस पर सवाल उठा रहा है। जेडीयू के पूर्व एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि अगर PFI को बैन किया गया है तो आरएसएस को भी बैन करना चाहिए। देश की आजादी की लड़ाई के समय आरएसएस कहां थी। आरएसएस का रजिस्ट्रेशन है या नहीं और इनकम का सोर्स क्या है यह भी बताना चाहिए। बीजेपी नेता गिरिराज सिंह के 'बाय-बाय PFI' कहने पर गुलाम रसूल बलियावी ने हमला बोलते हुए कहा कि घबराइये नहीं जब जनता हिसाब मांगेगी पायी-पायी तब याद आएगा राजनीति से बाय-बाय।
बीजेपी नेता गिरिराज सिंह पर हमला बोलते हुए बलियावी ने कहा कि बाय-बाय इसलिए कर रहे हैं कि उन्हें 2024 का दृश्य अभी से दिखने लगा है जब देश का युवा से बीजेपी के नेता वोट मांगने जाएंगे तब क्या मुंह लेकर जाएंगे। देश की जनता जब हिसाब मांगेगी पायी-पायी तब याद आएगा राजनीति से बाय-बाय। बीजेपी पर हमला बोलते हुए बलियावी ने कहा कि कही बीजेपी वही खेल तो नहीं खेल रही है जो कोरोना के समय तब्दिगी जमात वाला चला था। हफ्ता दिन तक चलते रहा क्या हुआ।
उन्होंने कहा कि पीएफआई पर यदि बैन लगाना था तो इससे पहले जनता के बीच पूरा डॉक्यूमेंट लाना चाहिए था कि पीएफआई का क्या कसूर है कहां देशद्रौह का काम पीएफआई ने किया है और किस-किस देश से अवैध पैसे आए। दूसरा यह भी बताना चाहिए कि आरएसएस का रजिस्ट्रेशन है कि नहीं। आरएसएस की फंडिग कहां से होती है। आरएसएस का बैंक अकाउंट किसके नाम से है। आरएसएस का टर्न ओवर क्या है।
एक तरह लोग जीएसटी, महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है दूसरी ओर देश के बहुसंख्यक कम्युनिटी के युवाओं को धोखा देने के लिए पीएफआई जैसी बाते की जा रही है। जरा आरएसएस पर भी बोलना चाहिए था। आरएसएस पर भी बैन की बात करनी चाहिए थी। इससे पहले लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल आरएसएस पर बैन की बात कर चुके हैं। यह इसलिए कि वे देश की आजादी के योद्धा थे। उन्होंने देखा था कि आरएसएस देश के स्वतंत्रता सेनानियों के साथ नहीं था अंग्रेजों के साथ था। आरएसएस का रजिस्ट्रेशन और सोर्स ऑफ इनकम भी केंद्र की सरकार को बताना चाहिए। आरएसएस के लोग देश की सरहद पर लड़ने गये थे कि नहीं यह भी बताना चाहिए।