Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
18-Feb-2020 10:52 AM
By HIMANSHU
MOTIHARI : दरोगा का रिश्वत लेते हुए वायरल वीडियो के आधार पर मोतिहारी एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है. रिश्वत लेने वाले दरोगा, देने वाले सरपंच और मैनेज करने वाले पटना के थाना में पोस्टेड एक एसआई सहित 5 पर भष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रथमिकी दर्ज की गई है.
वहीं हरसिद्धि थाना के दरोगा रामदेव प्रसाद, घिवधार पंचायत के सरपंच बीरेंद्र महतो को अरेराज डीएसपी के नेतृव गिरफ्तार कर लिया गया है. दूरसे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस प्रयास कर रही है.
बता दें कि हरसिद्धि थाना में पोस्टेड दरोगा का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद पुलिस महकमें में खलबली मच गई थी. वायरल वीडियो की जांच के लिए एसपी नविंद्र चन्द्र झा ने जांच टीम का गठन किया था. जांच के दौरान वीडियो सही पाया गया. जिसके बाद सभी पर मामला दर्ज कर रिश्वत लेने वाले दरोगा और सरपंच को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वही पटना के एक थाने में पोस्टेड एएसआई की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है.