Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा
19-Jul-2024 06:27 PM
By First Bihar
DESK: घूस लेने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन रिश्वतखोर पकड़े जा रहे है इससे भी ये लोग सबक नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला झारखंड के लोहरदगा से निकलकर आ रही है जहां एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक घूसखोर को रंगेहाथ घूस लेते दबोचा है। इस बार आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ACB के हत्थे चढ़ा है।
रांची से आई एंटी करप्शन ब्यूरो ने 15 हजार रुपये घूस लेते आपदा प्रबंधन पदाधिकारी विभाकर कुमार को लोहरदगा के रेलवे साइडिंग स्थित वरदान हॉस्पिटल से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही वरदान हॉस्पिटल के मालिक के छोटे भाई अविराज राणा को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि कुएं में डूबने से एक मासूम की मौत हो गयी थी।
जिसका मुआवजा लेने के लिए पीड़ित दफ्तर का चक्कर लगा रहा था लेकिन मुआवजा नहीं मिला। तब आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने मुआवजा दिलाए जाने की बात कही लेकिन इसके लिए पीड़ित को 50 हजार रुपये का प्रबंध करने को कहा। इस बात की शिकायत पीड़ित ने एसीबी से कर दी और आज 15 हजार रूपया देने पीड़ित गया हुआ था तभी एसीबी ने रंगेहाथ आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को घूस लेते पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। थोड़ी देर में अपने साथ रांची लेकर एसीबी की टीम जाएगी। फिर रांची में भी पूछताछ की जाएगी।