ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन

Home / news / घरवाली-बाहरवाली: चार दिनों में दो शादियां, पहला अरेंज, दूसरा लव, 15 दिनों...

घरवाली-बाहरवाली: चार दिनों में दो शादियां, पहला अरेंज, दूसरा लव, 15 दिनों का शिफ्ट लगा कर रहा था ये काम

23-Apr-2023 01:02 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से  एक अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है। जहां एक युवक ने चार दिन में दो शादी की है। युवक ने पहली शादी अपने मां- बाप और परिवार वालों की पसंद से यानि अरेंज मैरज तो दूसरी शादी खुद की पसंद यानी लव मैरज की है। सबसे बड़ी बात है कि युवक ने अपनी दोनों पत्नी को एकदूसरे से महज महज दो किमी की एक साल तक रखा बाबजूद इसके इनलोगों को इस बात की भनक नहीं लगी कि यह दो शादी कर रखा है। यह यवक पेशे के एक टेंट कारोबारी बताया जा रहा है। 



दरअसल, यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर शहर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के दामुचक का है। यहां युवक विकास कुमार ने पिछले साल 25 अप्रैल को सकरा थाना के विद्याझांप की पुष्पा कुमारी से शादी की। इससे पहले इस युवक का दूसरी लड़की के साथ संबंध था लेकिन युवक ने इस बारे में किसी को नहीं बताया। सबसे बड़ी बात है कि, प्रेमिका से जब इसके ऊपर शादी करने का दवाब दिया तो युवक ने पहली शादी के चार दिन बाद ही उसने प्रेमिका से भी शादी कर ली। इसके साथ ही वह प्रेमिका को अपने घर दामूचक से दो किमी दूर अघोरिया बाजार के आसपास अलग किराए के मकान में रखा। इसके साथ ही युवक 15 दिनों का खुद से एक शिफ्ट तैयार कर लिया। इसी बीच पहली पत्नी को उसपर शक हुआ तो उसने जब ममाले की जांच की तो शक सच्चाई में बदल गई। 



वहीं, अब पहली पत्नी से इस मामले को लेकर काजी मोहम्मदपुर थाने में पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में आईओ राखी कुमारी ने बताया की युवक से पूछताछ की गई है। पूछताछ में युवक ने कहा था की उसकी मुलाकात इलाके की ही एक युवती से 1 साल पहले हुई थी। उससे वह प्रेम करना लगा था। इसी बीच परिवार ने दूसरे जगह शादी तय की। 



युवक की पहली पत्नी पुष्पा कुमारी ने बताया कि पिछले साल 25 अप्रैल को उसकी शादी दामुचक निवासी विकास पासवान के साथ हुई थी। शादी में 2.57 लाख नकद समेत सोने की चेन, गहने समेत अन्य सामान उपहार में दिया गया था। लेकिन, कुछ दिनों बाद मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। पति के व्यवहार पर उसे शक होने लगा। जानकारी मिली कि उसने दूसरी युवती से शादी कर ली है। कुछ ही दिनों में मकान बदल लेता था।



इधर, इस मामले को लेकर विकास ने बताया की की इलाके के ही स्कूल में युवती साथ पढ़ती थी। वहां से दोनो की दोस्ती हुई थी। दोस्ती प्यार में बदल गई। प्यार परवान चढ़ने लगा। इस बीच विकास के घरवालों ने उसकी सादी पुष्पा से करा दी। हालांकि, शादी के बाद भी प्रेमिका से उसने संबंध बनाए रखा। चार दिन बाद उससे भी शादी रचा ली। काम के बहाने निकलकर दूसरी पत्नी के साथ रहता था।