अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
23-May-2022 05:30 PM
By RANJAN
ROHTAS: सासाराम में घरेलू विवाद को लेकर 25 साल की महिला ने कीटनाशक खा ली जिससे उसकी मौत हो गयी। वही बहन के झगड़े से नाराज होकर एक भाई ने भी कीटनाशक खा लिया और खुदकुशी करने की कोशिश की। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पहली घटना रोहतास के कछवां की है जहां बेल्हारी गांव में एक 25 साल की महिला ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जाता है। महिला काफी तनाव में थी और इसी कारण फसलों में डालने के लिए घर में रखे कीटनाशक को उसने खा लिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान चांदनी देवी के रूप में हुई है। जो बेल्हारी गांव निवासी उमाशंकर सिंह की पत्नी थी। चांदनी पिछले कई दिनों से पारिवारिक विवाद को लेकर तनाव में थी। घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना कछवां सहायक थाने के पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।
वही दूसरी घटना भी रोहतास के सासाराम की है। जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दहीयार गांव में भी एक युवक की बहन से झगड़ा हुआ और इस झगड़े से नाराज होकर भाई ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। बेहोशी की हालत में जहर खाए युवक को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया। परिजनों का कहना है कि आकाश का अपनी ही बहन से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
इसी बात से नाराज होकर उसने गेहूं की फसल में डालने वाले कीटनाशक दवा को खा लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन फानन में परिजनों ने उसे सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। भाई-बहन के मामूली झगड़े में जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की बात पूरे गांव में फैल गई। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल आकाश जो चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल आकाश की हालत स्थिर बनी हुई है।