पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
28-Nov-2023 07:06 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में जब से शिक्षा विभाग की कमान के के पाठक में संभाली है तब से आए दिन वह कोई ना कोई नया फरमान जारी करते ही रहते हैं। इसी किसी कड़ी में अब उन्होंने राज्य के गेस्ट टीचरों को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। बिहार के प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्कूलों में अब अतिथि शिक्षकों की सेवा नहीं ली जाएगी।
बिहार के प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्कूलों में अब गेस्ट टीचर की सेवा नहीं ली जाएगी। जहां नवनियुक्त शिक्षकों ने योगदान दे दिया है, उन स्कूलों से अतिथि शिक्षकों को हटाने का आदेश जारी किया गया है।कई स्कूलों से अतिथि शिक्षकों को हटा भी दिया गया है। साथ ही, एजेंसी के माध्यम से लिये टेक्निकल फैकल्टी को भी हटाया जा रहा है। जबकि, इनकी भली सितंबर में ही हुई थी । अतिथि शिक्षकों और एजेंसी के माध्यम से कार्यरत टेक्निकल फैकल्टी को हटाने से संबंधित लेटर भी जारी कर दिया गया है।
मालूम हो कि, इस आदेश के मुताबिक सिर्फ पटना जिला में 243 अतिथि शिक्षकों को हटाये जाने का आदेश दिया गया है। इसको लेकर सभी जिले के राजकीय, राजकीयकृत, प्रोजेक्ट, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्यों को पत्र लिखा गया है। पटना जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि जिन विषयों में नवनियुक्त शिक्षक का योगदान हो गया है, नियमावली के अनुसार संबंधित विषय के अतिथि शिक्षक हटाये जाएंगे।
आपको बताते चलें कि, स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए वर्ष 2018 में राज्यभर में 5440 अतिथि शिक्षकों को रखा गया था। जिलावार स्कूलों की सूची जारी की गयी थी। जिन स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की कमी थी, वहां पर संबंधित विषय में अतिथि शिक्षक रखे गये थे।