BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
27-Dec-2021 02:25 PM
GAYA: गया जंक्शन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब पिलग्रीम प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन की आइसोलेशन बोगी में अचानक आग लग गयी। आग की लपटे इतनी तेज थी कि पूरी स्लीपर बोगी जलकर खाक हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल अगलगी के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
घटना की सूचना मिलते ही गया जंक्शन पर जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे के कई अधिकारी पहुंच गये जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू की गयी। गया जंक्शन के यार्ड में खड़े ट्रेन के डिब्बों में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया था। यह ट्रेन 2020 से ही गया जंक्शन के पिलग्रीम प्लेटफार्म पर खड़ी थी। जिसमें आज अचानक आग लग गयी और देखते ही देखते बोगी धूं-धूंकर जलने लगी।
बोगी में लगी आग की लपटे तेजी से अन्य बोगियों की तरफ बढ़ने लगी। जिसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी गयी। अगलगी की सूचना मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड की चार गाड़ियां पहुंच गयी जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसकी सूचना जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे के अधिकारियों को दी गयी। वही गया के डीएम को भी घटना की सूचना दी गयी। जानकारी मिलते ही गया जंक्शन पर अधिकारी पहुंचे जिसके बाद घटना की जांच शुरू की गयी।
