मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
20-Oct-2024 12:28 PM
By First Bihar
GAYA: भारत में घुसपैठ एक बड़ी समस्या बनते जा रही है। सरकार और पुलिस प्रशासन की लाख सख्ती के बावजूद घुसपैठिए भारत में अपनी पहचान छिपाकर रह रहे हैं। ताजा मामला गया से सामने आया है, जहां गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के जवानों ने एक बांग्लादेशी बैद्ध भिक्षु को हिरासत में लिया है।
गिरफ्त में आया बांग्लादेशी पिछले 8 साल से बोधगया में बौद्ध भिक्षु बनकर रह रहा था। गया एयरपोर्ट से बैंकॉक जाने के दौरान सुरक्षा बलों ने पकड़ा है। सुरक्षा बलों ने एक बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लेकर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है। बांग्लादेशी व्यक्ति के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी था। गया एयरपोर्ट से उसे यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों ने हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया है।
पकड़े गए बांग्लादेशी युवक का नाम राजीव धर है, जो बोधगया में एक मोनेस्ट्री में पिछले 8 सालों से रह रहा था। बताया जाता है कि बंगलादेशी युवक गया से बैंकॉक जाने वाला था, जिसे गया एयरपोर्ट पर उसे सीआईएसएफ के जवानों ने पकड़ लिया। उसके पास से अलग-अलग नाम के पासपोर्ट भी बरामद किया गया है। बांग्लादेशी नागरिक बोधगया में नाम बदलकर रह रहा था।
रिपोर्ट- नितम राज