ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / गश्ती के दौरान पुलिस ड्राइवर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का...

गश्ती के दौरान पुलिस ड्राइवर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

29-Jun-2021 11:27 AM

By jitendra

BEGUSARAI: रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस वैन के ड्राइवर की संदिग्ध मौत हो गयी। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामला हत्या का है या दुर्घटना इसके बीच पुलिस उलझी हुई है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया की है। मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के गाछी टोला निवासी प्रकाश पासवान के 25 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। 


परिजनों ने बताया कि संतोष बलिया थाना में निजी चालक के रूप में काम करता था। सोमवार को रात्रि गश्ती के दौरान वह पुलिस बल को साथ लेकर निकला था। परिजनों का आरोप है कि उसकी निर्मम पिटाई के बाद हत्या कर दी गयी है और साक्ष्य छिपाने के मकसद से लाश को बिजली के तार के पास रखा गया है।


मृतक के परिजनों का आरोप है कि शरीर पर कई जख्मों के निशान पाए गये हैं। जिसे देखकर यह स्पष्ट हो रहा है कि पीट-पीटकर उसकी हत्या की गयी है। परिजन मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि बलिया थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला करंट से मौत का लग रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।