मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
13-Nov-2022 12:13 PM
By SONU
NAWADA : बिहार में अपराध का ग्राफ इस कदर बढ़ रहा है कि अपराधी रात तो रात अब दिनदहाड़े भी अपने काले करतूतों को अंजाम देने से पीछें नहीं हट रहे हैं। अब शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब अपराध की घटना नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब जो एक ताजा मामला सामने आ रहा है उसके मुताबिक नवादा में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है।
दरअसल, नवादा में कुछ लोगों द्वारा पीट-पीटकर बुजुर्ग व्यक्ति का हत्या कर दिया गया है। हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के ढेउरी गांव की बताई जा रही है। मृतक का पहचान ढेउरी गांव निवासी चांदो चौधरी के रूप में किया गया है। वहीं मृतक के पुत्री सुषमा कुमारी ने बताया कि हमारे पिता को 10-15 की संख्या में रहे लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर अधमरा कर दिया था, अस्पताल में भर्ती करवाया था जहां उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि, गांव के ही लालजीत कुमार गांजा और शराब का अवैध कारोबार करता है, बुजुर्ग गांजा लाने उस युवक के पास गया। लेकिन, किसी कारन वस लालजीत ने उसे गांजा देने से मना कर दिया, जिसके बाद दोनों में आपसी भिड़ंत हो गई। दोनों के बिच विवाद इस कदर बढ़ गया कि, लालजीत अपने सहयोगियों के साथ आकर लाठी डंडे से पीट-पीटकर चांदो चौधरी को उसके घर के पास ही अधमरा कर दिया।
वहीं, इस घटना की सुचना मिलने के बाद परिजनों ने आनन - फानन में चांदो चौधरी को सदर अस्पताल नवादा में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान इसने अपना दम थोड़ दिया। इसके बाद परिजाओं ने इसको लेकर तहने में आवेदन देकर गिरफ्तारी की मांग उठाई है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।