ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / गंगाजल उद्वहन योजना का लोकार्पण करने पहुंचे सीएम नीतीश, इन जिलों को मिलेगा...

गंगाजल उद्वहन योजना का लोकार्पण करने पहुंचे सीएम नीतीश, इन जिलों को मिलेगा लाभ

24-May-2022 02:24 PM

By DEEPAK

NALANDA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने ड्रीम प्रोजेक्ट गंगाजल उद्वहन योजना का लोकार्पण करने नालंदा जिले के घोड़ा कटोरा पहुंचे। यहां उन्होंने लोकार्पण के बाद कहा कि इस योजना से नालंदा, नवादा और गया जिले के लोगों को पूरा लाभ मिलेगा। लोगों को शुद्ध पेयजल के साथ-साथ सिंचाई की भी सुविधा मिलेगी।



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस योजना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां हम देते रहेंगे। वहीं जब सीएम नीतीश से सवाल किया गया कि वे राज्यसभा किसे भेजेंगे तो उन्होंने इस पर चुप्पी साध ली। हालांकि मुख्यमंत्री जब भी नालंदा आए हैं तब-तब उन्होंने बड़े फैसले लिए हैं। लेकिन, इस बार उन्होंने अपने फैसले के बारे में खुलासा नहीं किया।



राजनीतिक गलियारे में इस बात की खलबली मची है कि आरसीपी सिंह की जगह नीतीश कुमार किसे राज्यसभा भेजेंगे। यह संसय की स्थिति बनी हुई है। हालांकि इस कार्यक्रम में आरसीपी सिंह के गुट से किसी भी कार्यकर्ता को नहीं देखा जा सका।