अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
05-Jun-2022 02:04 PM
DESK: वाराणसी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां गंगा सतलज एक्सप्रेस में बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया है। ट्रेन की सभी कोच में सघन जांच की गई। इस दौरान यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी में कैंट स्टेशन पर सीरियल बम धमाकों के आरोपित वलीउल्लाह के दोषी करार दिए जाने के दूसरे दिन रविवार को किसी अज्ञात शख्स ने धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलज एक्सप्रेस में बम होने की सूचना दे दी।
गंगा सतलज ट्रेन में बम होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। ट्रेन को कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर रोका गया। जिसके बाद इस बात की सूचना बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड की टीम को दी गयी। सूचना मिलते ही में जीआरपी,आरपीएफ, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कॉयार्ड की टीम मौके पर पहुंची। ट्रेन की सभी कोच की सघन जांच की गयी।
ट्रेन के एक-एक जगहों की तलाशी ली गयी लेकिन बम बरामद नहीं हुआ। जिसके बाद इस बात की चर्चा होने लगी की किसी ने गलत सूचना दी है। हालांकि ट्रेन सुरक्षित मिलने के बाद उसे गन्तव्य स्थान के लिए रवाना किया गया। वही गलत सूचना मिलने से रेलवे अधिकारी समेत जांच टीम में शामिल सभी लोग भी परेशान दिखे। बम होने की गलत सूचना मिलने से यात्रियों को भी इस भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।