ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / गंगा में डूबे चार युवक, मां और पत्नी के सामने नदी में समाया...

गंगा में डूबे चार युवक, मां और पत्नी के सामने नदी में समाया एकलौता बेटा, तलाश में जुटी SDRF की टीम

15-Apr-2023 08:50 AM

By First Bihar

PATNA : राजधानी में गंगा स्नान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार युवक डूब गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों के साथ लापता युवकों को तलाशने में जुट गई, लेकिन किसी का सुराग नहीं मिला।बताया जाता है कि पानी का बहाव तेज होने की वजह से लापता युवकों को ढूंढने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। टीम ने कई जगह पर जाल भी बिछाया, मगर सफलता नहीं मिली।


मिली जानकारी के अनुसार, पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के एलसीटी घाट पर रोहतास जिले के कोचस थानांतर्गत गारा गांव निवासी 19 वर्षीय अमन राय दोस्तों के साथ गंगा स्नान के लिए आया था। जहां नदी में उतरने के कुछ ही देर बाद वो डूबने लगा।  उसके दोस्तों ने उसे बचाने का भरसक कोशिश की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। उसके बाद दोस्तों ने इस घटना की जानकारी  अमन के घर पर दी। स्वजनों को आने और पुलिस को खबर करने में लगभग पांच घंटे बीत गए। उसके बाद एसडीआरएफ को घटना की जानकारी दी गई। उसके बाद जब तालशी शुरू की गई तो कोई भी सुराग अभी हाथ नहीं लगा है। 



वहीं, बिहटा थाना क्षेत्र के कन्हौली से परिवार के साथ सतुआन संक्रांति पर गंगा स्नान करने शेरपुर घाट पर आए 35 वर्षीय नवीन कुमार नदी में डूब गए। पत्नी और माता-पिता के सामने वे गंगा में समा गए। जिसके बाद मौके पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने इनकी तलाश शुरू की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पानी का बहाव तेज होने की वजह से लापता युवकों को ढूंढने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। टीम ने कई जगह पर जाल भी बिछाया, मगर सफलता नहीं मिली।



इधर, एक घटना  रतन टोला घाट पर हुई। जहां मनेर के रतन टोला घाट पर गहरे पानी में चले जाने की वजह से 35 वर्षीय भीम महतो लापता हो गए। वे महिनावा बिंद टोली के रहने वाले हैं। दोनों ही घटनाओं की जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची। गोताखोर लगाए गए, मगर भीम और नवीन का सुराग नहीं मिला। उनके स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे देर शाम तक घाट किनारे ही बैठे रहे।