ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास

Home / news / गंगा की लहरों के बीच क्रूज में बैठकर मुकेश सहनी ने की पार्टी...

गंगा की लहरों के बीच क्रूज में बैठकर मुकेश सहनी ने की पार्टी की बैठक, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा

05-Jul-2024 05:37 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने आज गंगा की लहरों के बीच क्रूज में बैठकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही जुट जाएं। 43 किलो की कतला मछली टेबल पर रखकर मुकेश सहनी ने पार्टी की बैठक की कहा कि मेरा कर्म और धर्म मछली मारना, बेचना और खाना है।


विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज भगालपुर में गंगा की लहरों के बीच क्रूज यात्रा के साथ पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पार्टी की बैठक की। इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष और कमिटी के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। 


बैठक में मुकेश सहनी ने पार्टी के पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को अभी से ही आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। बैठक की टेबल पर दो कतला मछली भी रखा गया था। बैठक शुरू होने के पहले 'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने कहा कि मेरे साथ मछली देखकर कई लोग परेशान हो जाते हैं लेकिन मेरा कर्म और धर्म मछली बेचना, मछली मारना और मछली खाना है। मैं मछुआरा का बेटा हूं।


बैठक में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भले पार्टी ने सीट नहीं जीती हो लेकिन वीआईपी का ही नहीं बल्कि महागठबंधन के वोट शेयर बढ़ा है, जो आने वाले चुनाव के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई अभी भी निषाद आरक्षण की है। जब तक बिहार, झारखंड और यूपी में निषादों को आरक्षण नहीं मिल जाता उनका संघर्ष जारी रहेगा। 


उन्होंने कहा कि आज देश और बिहार की सरकार वर्तमान की सरकार से ऊब गए है ,इसका साफ संकेत लोकसभा चुनाव परिणाम ने दे दिया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में हम अच्छा परिणाम भी देंगे।

news imagenews imagenews image

news image

news image

news image