Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला
18-Nov-2020 10:00 PM
PATNA: गांधी सेतु पर जाम से निजात दिलाने के लिए पटना के डीएम कुमार रवि, एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा, एसपी ट्रैफिक डी अमरकेश और हाजीपुर की जिलाधिकारी उदिता सिंह पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों की टीम के साथ जायजा लिया. हाजीपुर सर्किट हाउस में बैठक कर वाहनों का सुचारू परिचालन कराने और लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए आवश्यक विचार विमर्श किया गया.
बैठक में जाम लगने के कारण तथा जाम की समस्या के निदान हेतु विचार विमर्श किया गया. गांधी सेतु पर वाहनों के खराब हो जाने के कारण जाम की स्थिति पैदा होती है. इसके निदान के लिए हाजीपुर एवं पटना की ओर से एक एक क्रेन और मैकेनिक की व्यवस्था रखने संबंधी विमर्श किया गया. ऐसी स्थिति में पुल पर अचानक खराब होने वाले वाहन को क्रेन के माध्यम से किनारे कर मैकेनिक द्वारा तकनीकी खराबी को दूर किया जा सकता है. इससे किसी वाहन के अचानक खराब हो जाने के कारण सेतु पर जाम की समस्या से बचा जा सकता है.
इसके साथ ही सेतु पर वाहनों का परिचालन रेगुलेट रखने हेतु पुलिस बल को सक्रिय एवं तत्पर रहने तथा पुलिस अधिकारियों द्वारा सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करने संबंधी निर्णय लिए गए. ट्राफिक के बढ़ते दबाव को कम करने हेतु पटना की ओर से 6 पॉइंट पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. इसके लिए धनुकी, पहाड़ी पर ,गांधी सेतु का मुहाना, टोल प्लाजा, जीरो माइल, मसौढ़ी मोड़ का टी पॉइंट पर तैनाती की जाएगी. वाच टावर के निर्माण हेतु स्थल चिन्हित करने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया.