Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला
31-Jul-2020 01:44 PM
PATNA : रिस्ट्रक्चरिंग के बाद गांधी सेतु के पश्चिमी लेन का उद्घाटन हो गया है। इसके साथ ही गांधी सेतु पर गाड़ियों का परिचालन शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज गांधी सेतु के पश्चिमी लेन का उद्घाटन किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, रामविलास पासवान, नित्यानंद राय समेत बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए इनके अलावे कई सांसद भी कार्यक्रम में जुड़े।
गांधी सेतु के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ग्रामवासियों को भरोसा दिलाया है कि राज्य के विकास के लिए वह पैसे की कोई कमी महसूस नहीं होने देंगे। गडकरी ने कहा कि बिहार में उनके विभाग से जुड़ा कोई भी काम हो अगर प्रस्ताव आएगा तो वह काम कराया जाएगा। गडकरी ने कहा कि बिहार में विकास की असीम संभावनाएं हैं। केंद्र सरकार की तरफ से बिहार में पुलों का जाल बिछाया जा रहा है। गंडक और नेपाल के सटे इलाके में भी सड़क का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। गडकरी ने कहा कि वह एमएसएमई के मंत्री हैं और उनको लगता है कि मधुबनी पेंटिंग को दुनिया में पहचान मिले। लीची और आम को दुनिया के हर हिस्से में पहुंचना चाहिए और यह सब कुछ लॉजिकल कॉस्ट कम किए जाने से संभव है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि वह अब पटना हवाई जहाज से नहीं आना चाहते हैं। गडकरी ने कहा कि उनकी चाहत है कि वह पानी के रास्ते पटना पहुंचे और यह तभी संभव है जब भारत सरकार की तरफ से जारी जलमार्ग का प्रोजेक्ट पूरा हो जाए। गडकरी ने कहा कि राज्य में सरकार चाहे किसी भी दल की हो वह विकास योजनाओं पर राजनीति नहीं करते जब भी किसी सरकार ने उन तक कोई प्रस्ताव भेजा है उन्होंने सकारात्मक सोच के साथ उस पर पहल की है।