Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
31-Jul-2020 07:01 AM
PATNA : बिहार की लाइफलाइन कही जाने वाली गांधी सेतु आज से फिर एक्टिव हो जाएगी। पुनर्निर्माण के बाद गांधी सेतु का पश्चिमी लेन आज से काम करने लगेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज इसका उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद गांधी सेतु के पश्चिमी लेन से ही दोनों तरफ की गाड़ियों का परिचालन शुरू हो जाएगा।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज दोपहर इसका उद्घाटन करेंगे। पश्चिमी लेन की शुरुआत के बाद पूर्वी लेन पर काम तेजी से आगे बढ़ेगा। चारों लेन के पुनरुद्धार में 1742 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च की जा रही है। पुनर्निर्माण के बाद गांधी सेतु का स्ट्रक्चर अगले 100 साल के लिए मजबूत हो गया है। गांधी सेतु के पुनरुद्धार में तकरीबन 3 साल का वक्त लगा है। 3 साल बाद पश्चिमी लेन पर यातायात की शुरुआत हो जाएगी। जुलाई 2017 में इसके रिस्ट्रक्चरिंग का काम शुरू हुआ था।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जब गांधी सेतु के पश्चिमी लेन का उद्घाटन करेंगे तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार की डिप्टी सीएम और मंत्री नंदकिशोर यादव भी इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे। गांधी सेतु के चारों लेन में रिस्ट्रक्चरिंग में कुल 66360 मीट्रिक टन स्टील का उपयोग किया जाना है। पश्चिमी लेने के निर्माण में भले ही 3 साल का वक्त लगा हो लेकिन पूर्वी लेन का जनाधार महज 18 महीने में पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। गांधी सेतु जब पूरी तरह से चालू हो जाएगा तो जेपी सेतु सहित अन्य वैकल्पिक मार्गों पर गाड़ियों का दबाव कम हो जाएगा।