ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / news / गंगा नदी में उफान: पानी में डूबा श्मशान घाट, शव जलाना हुआ बंद

गंगा नदी में उफान: पानी में डूबा श्मशान घाट, शव जलाना हुआ बंद

10-Aug-2024 12:13 PM

By First Bihar

PATNA : गंगा नदी इन दिनों काफी उफान पर है। ऐसे में नदी में उफान आने की वजह से राजधानी पटना के लगभग सभी घाट लबालब हो गए हैं। ऐसे में गुलबी घाट स्थित श्मशान के पानी में डूब जाने से नीचे की ओर लकड़ी जलाकर शवों का अंतिम संस्कार बंद हो गया है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से इस घाट का निचला हिस्सा पूरी तरह डूब गया है। 


वहीं,विद्युत शवदाह गृह का काम चल रहा है। लिहाजा नगर निगम के अधिकारियों ने गुलबी घाट का जायजा लिया और अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को सावधानी बरतने को कहा है। बक्सर से लेकर मुंगेर तक गंगा नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है। इसके अलावा हाथीदह में जहां गंगा खतरे के निशान को पार कर गई है, वहीं पटना के श्रीपालपुर में पुनपुन नदी भी उफान पर है। गंगा में उफान से पटना में दीघा से दीदारगंज तक सभी घाट पानी से लबालब हैं।


इसके अलावा पटना के दियारा इलाके में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। निचले इलाके में बनी झोपड़ियों के अंदर पानी घुस गया है। खेतों में फसलें पानी में डूब गई हैं। दियारा की सभी पंचायतों में नाव चलाने की मांग की गई है। राहत की बात यह है कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा का जलस्तर घटने लगा है। रविवार तक इसका असर पटना में भी देखने को मिल सकता है। यानी कि अगले 24 घंटे में पटना में गंगा नदी का जलस्तर घटने की संभावना जताई गई है।


उधर, पटना के गांधी घाट पर शनिवार और रविवार को होने वाली गंगा आरती पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। गांधी घाट पर जहाज के परिचालन को भी बंद कर दिया गया है। अब आरती और जहाज का परिचालन जलस्तर सामान्य होने के बाद ही शुरू किया जाएगा। बिहार पर्यटन विकास निगम ने एहतियातन यह निर्णय लिया।