ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका

गजेंद्र झा के बाद अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था के प्रदेश अध्यक्ष राहुल लवानिया का ऐलान, कहा-मांझी का गला काटने वाले को देंगे 21 लाख का इनाम

गजेंद्र झा के बाद अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था के प्रदेश अध्यक्ष राहुल लवानिया का ऐलान, कहा-मांझी का गला काटने वाले को देंगे 21 लाख का इनाम

26-Dec-2021 07:45 PM

DESK: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी द्वारा ब्राह्मणों पर दिए गये बयान को लेकर बिहार से साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी जमकर विरोध हो रहा है। बिहार में बीजेपी नेता गजेंद्र झा ने जीभ काटने वाला बयान दिया था जिसके बाद पार्टी से उन्हें निष्कासित कर दिया गया। गजेंद्र झा के बयान के बाद अब यूपी के आगरा में भी इसी तरह का बयान सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था के प्रदेश अध्यक्ष राहुल लवानिया ने यह घोषणा की है कि जो भी मांझी की गर्दन काटकर लाएगा उसे हमारी संस्था 21 लाख रुपये इनाम स्वरुप देगी। 


अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था के प्रदेश अध्यक्ष राहुल लवानिया ने बीजेपी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ब्राह्मण विरोधी पार्टी है। इसीलिए लगातार जीतन राम मांझी का समर्थन कर रही है। इसका ताजा उदाहरण गजेंद्र झा है। जिन्हें मांझी के खिलाफ बोलने पर बीजेपी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया। इस कार्रवाई से साफ पता चलता है कि बीजेपी ब्राह्मण विरोधी पार्टी है। बीजेपी की मानसिकता साफ झलक रही है।   


लवानिया ने अपने बयान में कहा कि बीजेपी एक ओर श्रीराम की बात करती है वही दूसरी ओर श्रीराम का अपमान करने वाले जीतन राम मांझी का समर्थन करती है। अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था के प्रदेश अध्यक्ष राहुल लवानिया ने भी यह ऐलान कर दिया है कि जो भी मांझी की गर्दन काट कर लाएगा उसे हमारी संस्था बतौर 21 लाख रुपए इनाम के तौर पर देगी। 


इससे पहले भी बिहार में उनकी जीभ काटने पर इनाम की घोषणा की गयी थी यह ऐलान खुद गजेंद्र झा ने की थी। जिसके बाद बीजेपी ने उनपर कार्रवाई भी की थी। गजेंद्र झा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। ब्राह्मण समुदाय से जुड़े लोगों में मांझी के बयान को लेकर आक्रोश व्याप्त है। आगरा में रविवार को जीतन राम मांझी का पुतला फूंका गया और जमकर नारेबाजी भी की गई। 


गौरतलब है कि हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने एक कार्यक्रम में ब्राह्मणों के बारे में यह कहा था कि पंडित दलितों के घर आकर पूजा पाठ करते हैं लेकिन उनके घर का खाना नहीं खाते है। पंडित खाना तो नहीं खाते हैं लेकिन नकद पैसा जरूर ले लेते हैं। मांझी के इस बयान का वीडियो जब सामने आया तब बिहार की राजनीति में खलबली मच गयी जिसके बाद ब्राह्मण समाज से जुड़े लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। तभी इसी दौरान बिहार बीजेपी के एक नेता गजेंद्र झा ने मांझी के बयान को लेकर हमला बोल दिया। गजेंद्र झा ने मांझी का जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा कर दी थी।