IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध
21-Jul-2023 03:30 PM
By First Bihar
DESK : बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) की रिलीज का हर किसी को इंतजार है। अब यह मूवी बनकर तैयार हो गई है और इसका टीजर भी सामने आ चुका है। अब मेकर्स फिल्म के ट्रेलर को लॉन्च करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बीच ‘गदर 2’ के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने अब यह बता दिया है कि इस फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा।
दरअसल, ग़दर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने ट्वीट करते हुए फिल्म ‘गदर 2’ के ट्रेलर लॉन्च डेट की जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर हैंडल पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘खैरियत, उड़जा या टीजर हो…आप लोगों ने जी भरकर प्यार लुटाया गदर 2 पर. अब थोड़ा इंतजार और…अगले हफ्ते मिलते हैं गदर 2 के ट्रेलर के साथ. आप लोगों को ढेर सारा प्यार.’
बताया जा रहा है कि, फिल्म ‘गदर 2’ का ट्रेलर आज से ठीक 7 दिन बाद यानी 27 जुलाई को लॉन्च होगा। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स ने सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ के ट्रेलर को रिलीज से ठीक 15 दिन पहले लॉन्च करने का प्लान बनाया है ताकि लोगों के बीच मूवी को लेकर और हाइप बने। इस मूवी में सनी देओल, तारा सिंह तो अमीषा पटेल सकीना के रोल में नजर आएंगी। इन दिनों दोनों सितारे फिल्म की रिलीज से पहले प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हुए हैं।
आपको बताते चलें कि, इस फिल्म का पहला पार्ट यानी ‘गदर’ साल 2001 में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन के साथ एक इतिहास रच दिया था। अब देखना है कि ‘गदर 2’ कमाई के मामले में क्या कमाल दिखा पाती है। सनी देओल और अमीषा पटेल की ये मूवी 11 अगस्त, 2023 को दस्तक देगी, जो अक्षय कुमार की मूवी ‘ओएमजी 2’ के साथ क्लैश होगी।