बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
20-Aug-2023 02:45 PM
By First Bihar
DESK: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। हर दिन यह फिल्म कई रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। गदर 2 ने सप्ताहभर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे है। सिनेमाघरों में लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है जिसे देखर यह कह सकते हैं कि गदर 2 फिल्म सुपरहिट साबित हुई है।
एक तरफ यह फिल्म करोड़ों का कमाई कर रही है वही दूसरी ओर इस फिल्म के मुख्य किरेदार निभाने वाले सनी देओल कर्ज में डूबे हुए हैं। उन पर 56 करोड़ रूपये का कर्ज है। बैंक ऑफ इंडिया ने उन्हें नोटिस तक भेज दिया है। इस लोन में गारंटर के तौर पर एक्टर धर्मेंद्र का नाम लिखा गया है। बैंक ने सनी देओल से 56 करोड़ रुपये और ब्याज की रिकवरी का नोटिस भेजा है।
सनी देओल ने यदि कर्ज नहीं चुकाया तो मुंबई के जुहू स्थित सनी विला बंगला नीलाम होगा। लोकसभा सांसद और फिल्म अभिनेता सनी देओले के सनी विला की बिक्री के लिए नोटिस भी लगा दिया गया है। अब देखना यह होगा कि सनी देओल अपना बंगला बचा पाते हैं या नहीं।