ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

BIHAR NEWS : गांव में घुसा मगरमच्छ , रात भर परेशान रहे ग्रामीण; वाहन नहीं होने की बात कह कर वन विभाग ने झाड़ा पल्ला

14-Oct-2024 08:36 AM

By First Bihar

MOTIHARI :  मोतिहारी के अरेरज प्रखंड के पीपरा पंचायत में गांव में मगरमच्छ घुसने से अफरा तफरी मच गयी।ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए मगरमछ को लाइट व लुकार जला कर हल्ला करते हुए खदेड़ा।उसके बाद मगरमच्छ गांव के पास छठ घाट के पास पोखर में घुस गया ।ग्रामीण रात भर रतजगा करते रहे।पंचायत मुखिया व ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को रात में ही सूचना दिया गया ।लेकिन वन विभाग वाहन नही होने की मजबूरी बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया। 


जानकारी के मुताबिक, मोतिहारी के अरेरज प्रखंड के पीपरा पंचायत में गांव में मगरमच्छ घुसने से अफरा तफरी मच गया।ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए मगरमछ को लाइट व लुकार जला कर हल्ला करते हुए खदेड़ा।उसके बाद मगरमच्छ गांव के पास छठ घाट के पास पोखर में घुस गया। हालांकि, डर से ग्रामीण रात भर सो नहीं पाए। पंचायत मुखिया व ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को रात में ही सूचना दिया गया ।लेकिन वन विभाग वाहन नही होने की मजबूरी बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया।


वही अरेराज एसडीओ के निर्देश पर त्वरित दो चौकीदार को पोखर के पास डियूटी में तैनात किया गया है। यह मामला गोबिंदगज थाना क्षेत्र के गंडक तटवर्ती पीपरा पंचायत के जितवारपुर का बताया जा रहा है। अरेराज अनुमंडल क्षेत्र  गंडक नदी में कुछ दिन पूर्व आये भीषण बाढ़ के कारण अभी आमलोगों के जनजीवन अस्त व्यस्त ही था कि पीपरा पंचायत के जितवारपुर बिंद टोली के पास रविवार रात अचानक मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया।गांव में मगरमच्छ के सूचना पर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गया। ग्रामीण मगरमच्छ को देखते ही लाइट जलाते हुए हल्ला करने लगे। वही कुछ लोगो ने मगरमच्छ को खदेड़ते हुए वीडियो भी बनाया। मगरमच्छ की सूचना पर पंचायत मुखिया ऐश्वर्या मिश्रा उर्फ बाबू द्वारा त्वरित सूचना वन विभाग व प्रशासन को दिया गया।हल्ला सुन मगरमच्छ गांव के ही पोखरा में समा गया।जिसके कारण रातभर ग्रामीण रतजगा करते रहे।


इधर पीपरा पंचायत मुखिया ने बताया कि रात में ही वन विभाग को सूचना दिया गया।लेकिन वह विभाग गाड़ी नही होने की बात कहकर सुबह में आने की बात कहकर रह गए।सुबह तक वन विभाग की टीम स्थल तक नही पहुची थी।मगरमच्छ को लेकर ग्रामीणों में काफी भय का माहौल बना हुआ है।वही अरेराज एसडीओ अरुण कुमार द्वारा दो चौकीदार को स्थल पर प्रतिनियुक्त किया गया है।