ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ?

Home / news / अरवल में वज्रपात से चार की मौत, 5 घायल, धान रोपनी के दौरान...

अरवल में वज्रपात से चार की मौत, 5 घायल, धान रोपनी के दौरान गिरी बिजली

22-Jul-2019 07:35 PM

By 9

ARWAL: अरवल में प्रकृति का कहर जमकर टूटा है. जिले के अलग-अलग थाना इलाकों में गिरी आकाशीय बिजली के चलते चार लोगों की मौत हो गई. जबकि इस घटना में पांच लोग घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक पहली घटना जिले के माली गांव में घटी जहां धान रोपनी कर रही एक 25 साल की महिला की मौत हो गई. वहीं तेलपा के महावीर गंज गांव में एक महिला की भी मौत बिजली गिरने से हो गई. उधर जिले के जगमोहन बीधा के रहने वाले मुकेश की मौत भी वज्रपात के चलते हो गई. मुकेश अपने खेत में धान का बिचड़ा उखाड़ रहे थे. वहीं जिले के तेलपा गांव में हुए वज्रपात के चलते पांच बच्चे घायल हो गए. फिलहाल घायल बच्चों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है. जबकि कुछ ज्यादा घायल बच्चों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है.