ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

मोतिहारी में बाढ़ पीड़ितों के गुस्से का शिकार बने सीओ साहब, नाराज लोगों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा

19-Jul-2019 02:35 PM

By 9

MOTIHARI: बाढ़ से बेहाल और लापरवाह प्रशासन के खिलाफ अब लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और इसका शिकार अब प्रशासनिक अधिकारी हो रहे हैं जिनके जिम्मे सरकार ने इनकी देखभाल सौंपी है. मामला मोतिहारी का जहां चिरैया प्रखंड के सीओ को लोगों ने सड़क पर दौड़ा दौड़ाकर पीटा. लोगों का आरोप है कि उनलोगों के साथ बाढ़ राहत के नाम पर अंचलाथिकारी भेदभाव कर रहे हैं और उन्हें कुछ नहीं मिल रहा है. नाराज बाढ़ पीड़ित सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं. बाढ़ पीड़ितों ने सरकार की तरफ से मुआवजा नहीं मिलने का आरोप लगा ढाका प्रखंड कार्यालय पर जमकर पथराव किया. वहीं अब नाराज लोगों ने सुगौली प्रखंड के सीओ को ब्लॉक कार्यालय में ही बंधक बना लिया है. नराज लोगों का आरोप है कि सीओ बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत कार्य बांटने में लोगों के साथ भेदभाव कर रहे हैं. प्रशासनिक लापरवाही से नाराज लोगों ने भारत-नेपाल सड़क पर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बता दें कि गुरुवार को भी बाढ़ पीड़ितों ने सीओ और बीडीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी और राहत देने के नाम पर घूस मांगने का आरोप लगाया था. मोतिहारी से अवनीश की रिपोर्ट