ब्रेकिंग न्यूज़

Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा

Flights:पटना एयरपोर्ट से देर रात नहीं उड़ेगी फ्लाइटें, अब नया शिड्यूल हुआ जारी

Flights:पटना एयरपोर्ट से देर रात नहीं उड़ेगी फ्लाइटें, अब नया शिड्यूल हुआ जारी

20-Nov-2021 09:37 AM

PATNA: अगर आप यात्रा करने जा रहे है तो ये खबर जरुर पढ़ ले. आप को बता दें पटना एयरपोर्ट से देर रात उड़ने वाली सात जोड़ी फ्लाइटें बंद कर दी गई हैं. सभी बंद की गई फ्लाइटें इंडिगो एयरलाइंस की हैं. फिलहाल इस फ्लाइटों के बंद होने के बाद से पटना एयरपोर्ट से 65 की जगह केवल 58 जोड़ी फ्लाइटों का परिचालन हो रहा है.


जानकारी के अनुसार जिन फ्लाइटों को बंद किया गया उनमें इंडिगो की दिल्ली की रात 11:55 बजे और 1:30 बजे की फ्लाइट, बेंगलुरु की रात 11 बजे और 2.05 बजे की फ्लाइट, हैदराबाद की रात 1:40 बजे और मुंबई की रात 10:30 बजे वाली फ्लाइट है. और साथ ही अहमदाबाद की शाम 7.25 बजे की फ्लाइट भी बंद कर दी गई.


आप को बता दे, इंडिगो ने दीपावली और छठ पर्व में भीड़ को देखते हुए इन सात जोड़ी फ्लाइटों का परिचालन शुरू किया था. जो 9 से 16 नवंबर के बीच ये सभी फ्लाइटें बंद हुई हैं. इनमें नौ नवंबर को एक, 14 नवंबर को तीन, 15 नवंबर को दो और 16 नवंबर को एक जोड़ी फ्लाइटों का परिचालन बंद हुआ है. 


वहीं सूत्रों की माने तो जब आने वाले दिनों में कुहासा बढ़ेगी तो सुबह और रत की कम से कम पांच जोड़ी और फ्लाइटें बंद होगी. बता दें एक दिसंबर को फिर नया फ्लाइट शिड्यूल जारी किया जायगा. 


जानकारी के अनुसार इन फ्लाइटों का परिचालन बंद होने के बाद दिल्ली के लिए पहला विमान सुबह 7:45 बजे में गो एयर का है जबकि अंतिम फ्लाइट इंडिगो की रात 10:40 बजे है. इनमें पटना से दिल्ली के लिए 21, मुंबई के लिए 6, बेंगलुरू के लिए 7, हैदराबाद के लिए 4 और अहमदाबाद के लिए 2 विमान हैं.